Free ration scheme: महंगाई डायन से गरीबों को राहत, तीन महीने और मिलेगा फ्री राशन, 80 करोड़ लोगों को फायदा

सरकार ने फ्री राशन योजना (Free ration scheme) को तीन महीने के लिए आगे बढ़ा दिया है। इसकी डेडलाइन 30 सितंबर को खत्म हो रही थी

अपडेटेड Sep 28, 2022 पर 4:02 PM
इस योजना को अप्रैल 2020 में लॉन्च किया गया था।

राशन कार्ड होल्डर्स के लिए मोदी सरकार की ओर से फिर से एक बार बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पीएम मोदी की अध्‍यक्षता में हुई कैबि‍नेट मीट‍िंग में प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना (Pradhan Mantri Garib Kalyan Anna Yojana -PMGKAY) को तीन महीने के ल‍िए और बढ़ा द‍िया गया है। अब इस योजना के तहत राशन कार्ड होल्डर्स को द‍िसंबर तक फ्री राशन का फायदा म‍िलेगा। इससे 80 करोड़ लोगों को फायदा होगा।

बता दें कि कोरोना महामारी (Covid-19 pandemic) के दौरान गरीबों को राहत देने के मकसद से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) को अप्रैल 2020 में लॉन्च किया गया था। इस साल मार्च में इसे छह महीने के लिए बढ़ाया गया था। इसकी डेडलाइन 30 सितंबर को खत्म हो रही थी।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने कहा कि केंद्रीय कैबिनेट ने में प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना को अगले 3 महीने के लिए बढ़ाने का फैसला किया है। इस योजना के तहत गरीबों को हर महीने 5 किलो अनाज फ्री में मुहैया कराया जाता है। इसे राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (National Food Security Act -NFSA) के तहत कवर किया गया है। इस पर 112 लाख टन अनाज  बंटेगा। 44,762 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। यह नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत मिलने वाले कोटे से अलग है। इस कानून के तहत ग्रामीण इलाकों में 75 फीसदी और शहरी इलाकों में 50 फीसदी आबादी को सस्ता राशन दिया जाता है।

DA Hike पर बड़ी खबर: कैबिनेट ने 4% बढ़ाया महंगाई भत्ता, मोदी सरकार ने किया ऐलान


3.40 लाख करोड़ हुए खर्च

इस योजना पर अब तक 3.40 लाख करोड़ रुपये खर्च क‍िये जा चुके है। केंद्र की इस योजना के तहत देश के सभी गरीब राशन कार्ड होल्डर्स को 5 किलो राशन प्रत‍ि व्‍यक्‍त‍ि मुहैया कराया जाता है। शुरुआत में एक परिवार को एक किलो चने की दाल और जरूरी मसालों की किट दी गई थी। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना दुनिया का सबसे बड़ा फूड सिक्योरिटी प्रोग्राम है। सरकार ने हाल में स्टॉक पोजीशन की समीक्षा की थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।