PM Svanidhi Scheme: आम तौर पर रेहड़ी-पटरी पर काम करने वाले लोगों की दिनचर्या रोज कमाना रोज खाना जैसी रहती है। ज्यादातर लोगों के पास लंबी सेविंग नहीं होती है। कोरोना वायरस महामारी के दौरान रेहड़ी-पटरी पर काम करने वाले लोगों पर बड़ी मार पड़ी थी। जिससे इस सेक्टर से जुड़े लोगों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। ऐसे में केंद्र सरकार ने उनके रोजगार के लिए पीएम स्वनिधि योजना (PM Svanidhi Yojana) की शुरुआत की है।
