क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट मिनट्स पर प्रोडक्ट्स की कीमतें ब्लिंकिट से 10% कम: रिपोर्ट

UBS के एनालिस्ट्स के मुताबिक, क्विक कॉमर्स सेगमेंट में फ्लिपकार्ट मिनट्स (Flipkart Minutes) पर प्रोडक्ट्स की कीमतें ब्लिंकिट की तुलना में 10 पर्सेंट कम हैं। ब्लिंकिट फिलहाल क्विक कॉमर्स सेगमेंट में मार्केट लीडर कंपनी है। फ्लिपकार्ट मिनट्स को अगस्त में बेंगलुरु के चुनिंदा इलाकों में लॉन्च किया गया था और यह अभी शुरुआती डिस्काउंट दे रही है

अपडेटेड Aug 20, 2024 पर 8:42 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
फ्लिपकार्ट कुल मिलाकर इस मॉडल की नकल करना चाहती है, जो सफल साबित हो चुका है।

UBS के एनालिस्ट्स के मुताबिक, क्विक कॉमर्स सेगमेंट में फ्लिपकार्ट मिनट्स (Flipkart Minutes) पर प्रोडक्ट्स की कीमतें  ब्लिंकिट (Blinkit) की तुलना में 10 पर्सेंट कम हैं।  ब्लिंकिट फिलहाल क्विक कॉमर्स सेगमेंट में मार्केट लीडर कंपनी है।

फ्लिपकार्ट मिनट्स को अगस्त में बेंगलुरु के चुनिंदा इलाकों में लॉन्च किया गया था और यह अभी शुरुआती डिस्काउंट दे रही है। शुरुआती डिस्काउंट का ऑफर इस सेगमेंट के नए खिलाड़ियों मसलन ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC), एमेजॉन (Amazon), ओला (Ola) और स्विगी (Swiggy) के लिए कॉमन रणनीति है।

इस रणनीति पर चलने वाली कंपनियां बाजार में अपने पांव जमाने और यूजर्स की संख्या बढ़ने के बाद डिस्काउंट पर लगाम कस देती हैं। फ्लिपकार्ट के लिए क्विक कॉमर्स सेगमेंट में एंट्री करना अब आसान है, क्योंकि इस सेगमेंट में पर्याप्त खिलाड़ी हो चुके हैं और यह इंडस्ट्री साढ़े तीन साल पुरानी है।


UBS ने अपने क्लाइंट्स को भेजे नोट में कहा है, ' फ्लिपकार्ट कुल मिलाकर इस मॉडल की नकल करना चाहती है, जो सफल साबित हो चुका है। ऐप के लुक एंड फील, यूजर इंटरफेस और लेआउट, प्रोडक्ट कैटेगरी, डिलीवरी फीस, प्लेटफॉर्म फीस आदि सभी मामलों में यह बात लागू होती है।'

चूंकि क्विक कॉमर्स इंडस्ट्री में अब कॉम्पिटिशन ज्यादा बढ़ गया है, लिहाजा प्राइस के मोर्चे पर कटौती कर ही फ्लिपकार्ट मिनिट्स अब  ब्लिंकिट, स्विगी इंस्टामार्ट, जेप्टो और बिग बास्केट जैसे पहले से मौजूद खिलाड़ियों से मुकाबला कर अन्य प्लेटफॉर्म से ग्राहकों को वापस ला सकती हैं। UBS के नोट में कहा गया है, 'डिस्काउंट, मार्केट में एंट्री करने की रणनीति हो सकता है। फ्लिपकार्ट की तरफ से इस ऑफर को बेंगलुरु के अन्य इलाकों और अन्य शहरों में पेश किए जाने के बाद भी हम कीमतों पर नजर रखेंगे।'

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।