Get App

क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट मिनट्स पर प्रोडक्ट्स की कीमतें ब्लिंकिट से 10% कम: रिपोर्ट

UBS के एनालिस्ट्स के मुताबिक, क्विक कॉमर्स सेगमेंट में फ्लिपकार्ट मिनट्स (Flipkart Minutes) पर प्रोडक्ट्स की कीमतें ब्लिंकिट की तुलना में 10 पर्सेंट कम हैं। ब्लिंकिट फिलहाल क्विक कॉमर्स सेगमेंट में मार्केट लीडर कंपनी है। फ्लिपकार्ट मिनट्स को अगस्त में बेंगलुरु के चुनिंदा इलाकों में लॉन्च किया गया था और यह अभी शुरुआती डिस्काउंट दे रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 20, 2024 पर 8:42 PM
क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट मिनट्स पर प्रोडक्ट्स की कीमतें ब्लिंकिट से 10% कम: रिपोर्ट
फ्लिपकार्ट कुल मिलाकर इस मॉडल की नकल करना चाहती है, जो सफल साबित हो चुका है।

UBS के एनालिस्ट्स के मुताबिक, क्विक कॉमर्स सेगमेंट में फ्लिपकार्ट मिनट्स (Flipkart Minutes) पर प्रोडक्ट्स की कीमतें  ब्लिंकिट (Blinkit) की तुलना में 10 पर्सेंट कम हैं।  ब्लिंकिट फिलहाल क्विक कॉमर्स सेगमेंट में मार्केट लीडर कंपनी है।

फ्लिपकार्ट मिनट्स को अगस्त में बेंगलुरु के चुनिंदा इलाकों में लॉन्च किया गया था और यह अभी शुरुआती डिस्काउंट दे रही है। शुरुआती डिस्काउंट का ऑफर इस सेगमेंट के नए खिलाड़ियों मसलन ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC), एमेजॉन (Amazon), ओला (Ola) और स्विगी (Swiggy) के लिए कॉमन रणनीति है।

इस रणनीति पर चलने वाली कंपनियां बाजार में अपने पांव जमाने और यूजर्स की संख्या बढ़ने के बाद डिस्काउंट पर लगाम कस देती हैं। फ्लिपकार्ट के लिए क्विक कॉमर्स सेगमेंट में एंट्री करना अब आसान है, क्योंकि इस सेगमेंट में पर्याप्त खिलाड़ी हो चुके हैं और यह इंडस्ट्री साढ़े तीन साल पुरानी है।

UBS ने अपने क्लाइंट्स को भेजे नोट में कहा है, ' फ्लिपकार्ट कुल मिलाकर इस मॉडल की नकल करना चाहती है, जो सफल साबित हो चुका है। ऐप के लुक एंड फील, यूजर इंटरफेस और लेआउट, प्रोडक्ट कैटेगरी, डिलीवरी फीस, प्लेटफॉर्म फीस आदि सभी मामलों में यह बात लागू होती है।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें