Public Holiday: लोकसभा चुनाव का दूसरे चरण का चुनाव शुक्रवार को 26 अप्रैल को होना है। दूसरे चरण में देश कि 89 लोकसभा सीट पर चुनाव होना है। चुनावों के कारण राज्यों और शहरों में पब्लिक हॉलिडे का ऐलान किया है। शुक्रवार को देश के कई शहरों में स्कूल बंद रहेंगे। देश में ज्यादातर मतदान स्कूलों में होते हैं, जिसके कारण स्कूल बंद रहते हैं। कई राज्यों और शहरों में दफ्तरों की भी छुट्टी रहने वाली है। आइए जानते हैं कि कहां स्कूल और दफ्तर बंद रहने वाले हैं।
26 अप्रैल को इन राज्यों में रहेगी छुट्टी, स्कूल रहेंगे बंद
लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा। ऐसे में असम के करीमगंज, सिलचर, मंगलदोई, नवगोंग, कलियाबोर, बिहार के किशनगंज, छत्तीसगढ़ के कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर, बांका, राजनांदगांव, महासमुंद , कांकेर, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक के उडुपी, चिकमंगलूर, हासन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्ग, तुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु उत्तर, बेंगलुरु सेंट्रल, बेंगलुरु दक्षिण, चिकबल्लापुर, कोलार में स्कूल बंद रहेंगे।
केरल में यहां बंद रहेंगे स्कूल
केरल के कासरगोड, कन्नूर, वडकारा, वायनाड, कोझिकोड, मलप्पुरम, पोन्नानी, पलक्कड़, अलाथुर, त्रिशूर, चलाकुडी, एर्नाकुलम, इडुक्की, कोट्टायम, अलाप्पुझा, मावेलिककारा, पथानामथिट्टा, कोल्लम, अटिंगल, तिरुवनंतपुरम के स्कूलों में छुट्टी रहेगी।
मध्यप्रदेश, यूपी और पश्चिम बंगाल यहां बंद रहेंगे स्कूल
मध्य प्रदेश का टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद, बैतूल, महाराष्ट्र का बुलढाणा, अकोला, अमरावती (एससी), वर्धा, यवतमाल-वाशिम, हिंगोली, नांदेड़, परभणी, मणिपुर का बाहरी मणिपुर, राजस्थान का टोंक-सवाई . माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा, झालावाड़-बारां में स्कूल बंद रहेंगे। त्रिपुरा के पूर्व त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश के अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, बुलंदशहर, पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग, रायगंज, बालुरघाट में भी छुट्टी रहेगी।
Lok Sabha Chunav 2024: दूसरे चरण में किन सीटों पर होगा मतदान?