Ration Card Update: अगर चाहते हैं बिना रुकावट सरकारी राशन, तो राशन कार्ड में तुरंत करें ये अपडेट, यहां से जानें पूरा प्रोसेस

Ration Card Update: राशन कार्ड के जरिए गरीब लोग कम दाम में या फ्री में परिवार के सदस्यों के हिसाब से राशन ले सकते हैं। मगर अब राशन कार्ड धारकों को अपने राशन कार्ड में एक नया अपडेट कराना होगा

अपडेटेड Sep 24, 2022 पर 3:16 PM
Story continues below Advertisement
राशन कार्ड में तुरंत करें ये अपडेट

Ration Card Update: अगर आप राशन कार्ड (Ration Card) होल्डर हैं और चाहते हैं कि आपको बिना किसी रुकावट के सरकारी राशन मिलता रहे, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। सरकार गरीब तबके के लोगों को कम दाम या फ्री राशन मुहैया कराती है। ये राशन सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलता है, जिनके पास राशन कार्ड होता है।

राशन कार्ड के जरिए गरीब लोग कम दाम में या फ्री में परिवार के सदस्यों के हिसाब से राशन ले सकते हैं। मगर अब राशन कार्ड धारकों को अपने राशन कार्ड में एक नया अपडेट कराना होगा, नहीं तो उन लोगों को राशन कार्ड के जरिए मिलने वाला राशन लेने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

राशन कार्ड में कराना होगा ये अपडेट


अगर राशन कार्ड में आपका मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है, तो इसे तुरंत करा लें। कार्ड में पुराना या गलत नंबर दर्ज होने से आपको आगे चल कर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

राशन में कार्ड में सही नंबर अपडेट करने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि आपको, समय-समय पर राशन कार्ड जुड़ा कोई अपडेट घर बैठ आपके फोन पर मिलता रहेगा। इसलिए राशन कार्ड होल्डर्स को हमारी सलाह है कि वह जितना जल्दी हो सके राशन कार्ड में अपना फोन नंबर अपडेट करा लें।

ऑनलाइन ऐसे करें अपडेट

अगर आप दिल्ली के रहने वाले हैं, तो आप नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करें और अपने राशन कार्ड को ऑनलाइन अपडेट कर लें।

- सबसे पहले आप इस आधिकारिक लिंक पर जाएं- https://nfs.delhigovt.nic.in/Citizen/UpdateMobileNumber.aspx

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि पर आया बड़ा अपडेट, इन किसानों को खुशखबरी!

- लिंक पर क्लिक करने के बाद, जो टैब खुलेगा उसमें- आधार कार्ड नंबर, राशन कार्ड नंबर, राशन कार्ड में लिखे घर के मुखिया का नाम और नया मोबाइल नंबर भरें।

- इसके बाद स्क्रीन पर दिए गए Captcha कोड भरें और Save बटन पर क्लिक करें।

- इन स्टेप्स के बाद आपका आपके राशन कार्ड पर आपका नया नंबर अपडेट हो जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।