Reliance Jio: अगर आप किसी सस्ते प्लान की तलाश में हैं तो आज हम आपको बेहतर रिचार्ज प्लान के बारे में बता रहे हैं। टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने ग्राहकों के लिए शानदार प्लान लॉन्च किया है। वैसे भी कंपनी ने भारतीय मार्केट में अफोर्डेबल स्कीम के साथ साथ एंट्री की थी।
रिलायंस जियो का यह प्लान उन यूजर्स के लिए अच्छा है, जिनके लिए डेटा का यूज बहुत कम है। 75 रुपये के इस प्लान की वैलिडिटी 23 दिन की है। पूरी वैलिडिटी में 200MB का एक्स्ट्रा डेटा मिलेगा। यूजर्स को कुल 2.5GB डेटा मिलता है। इसका मतलब ये हुआ कि ग्राहक पूरे 23 दिनों में सिर्फ 2.5GB+200MB डेटा का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा प्लान में टोटल 50 SMS भी दिए गए हैं। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स को 64Kbps की स्पीड मिलेगी। इस प्लान के साथ आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनिफिट्स भी मिलेंगे। इतना ही नहीं यूजर्स को जियो के कॉम्प्लिमेंट्री ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इस रिचार्ज के साथ यूजर्स Jio TV, Jio Cinema, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड का एक्सेस मिलेगा।
इन ऑप्शन का भी उठाएं फायदा
कंपनी के पोर्टफोलियो में कई दूसरे सस्ते प्लान भी शामिल हैं। 91 रुपये में आपको 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। वहीं 125 रुपये में 23 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। लेकिन इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 500MB डेटा मिलेगा। साथ ही यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल्स और SMS का भी बेनिफिट मिलता है।