Get App

Reliance Jio: जबरदस्त प्लान! जियो ने निकाला 75 रुपये का रिचार्ज, रोज मिलेगा डेटा, SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग

Reliance Jio: अगर आप अफोर्डेबल प्लान की तलाश में हैं तो रिलायंस जियो का 75 रुपये का प्लान बेहतर साबित हो सकता है। जानिए इस प्लान की खासियत

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Oct 13, 2022 पर 4:08 PM
Reliance Jio: जबरदस्त प्लान! जियो ने निकाला 75 रुपये का रिचार्ज, रोज मिलेगा डेटा, SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग
जियो के 75 रुपये के प्लान में 23 दिन की वैलिडिटी मिलेगी।

Reliance Jio: अगर आप किसी सस्ते प्लान की तलाश में हैं तो आज हम आपको बेहतर रिचार्ज प्लान के बारे में बता रहे हैं। टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने ग्राहकों के लिए शानदार प्लान लॉन्च किया है। वैसे भी कंपनी ने भारतीय मार्केट में अफोर्डेबल स्कीम के साथ साथ एंट्री की थी।

जानिए इस प्लान की खासियत

रिलायंस जियो का यह प्लान उन यूजर्स के लिए अच्छा है, जिनके लिए डेटा का यूज बहुत कम है। 75 रुपये के इस प्लान की वैलिडिटी 23 दिन की है। पूरी वैलिडिटी में 200MB का एक्स्ट्रा डेटा मिलेगा। यूजर्स को कुल 2.5GB डेटा मिलता है। इसका मतलब ये हुआ कि ग्राहक पूरे 23 दिनों में सिर्फ 2.5GB+200MB डेटा का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा प्लान में टोटल 50 SMS भी दिए गए हैं। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स को 64Kbps की स्पीड मिलेगी। इस प्लान के साथ आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनिफिट्स भी मिलेंगे। इतना ही नहीं यूजर्स को जियो के कॉम्प्लिमेंट्री ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इस रिचार्ज के साथ यूजर्स Jio TV, Jio Cinema, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड का एक्सेस मिलेगा।

Reliance Jio Top Trending Plans: रिलायंस जियो के 500 रुपये से कम के सस्ते प्लान, Hotstar, कॉल और डेटा मिलेगा फ्री

इन ऑप्शन का भी उठाएं फायदा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें