Reliance Jio Offer: 599 और 799 रुपये के प्लान में फ्री मिलेगा Netflix, Prime Video और हॉटस्टार, जानिए कैसे उठाएं फायदा

Reliance Jio के 599 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में 100 GB डेटा मिलता है, जबकि 200 GB डेटा रोलओवर की भी सुविधा मुहैया कराई गई है। इसमें अतिरिक्त सिम कार्ड का भी ऑफर है

अपडेटेड Jun 26, 2022 पर 4:44 PM
जियो के इस प्लान में अतिरिक्त सिम भी मिलती है। जिससे एक से ज्यादा लोग फायदा उठा सकते हैं।

Reliance Jio के पास अपने सभी ग्राहकों के लिए अलग-अलग प्लान मौजूद हैं। कंपनी कई कैटिगिरी में प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान मुहैया करा रही है। जियो के पास कई ऐसे पोस्टपेड प्लान मौजूद हैं जिनमें OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलता है। इसके अलावा जियो के पास फैमिली प्लान भी हैं। यानी आप एक प्लान में ही दो से तीन लोगों तक का मोबाइल खर्च उठा सकते हैं। आज हम आपको जियो के 599 रुपये और 799 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की जानकारी देंगे।

इस प्लान में कंपनी दो सिम कार्ड ऑफर करती है। इन दोनों पोस्टपेड प्लान की एक खासियत ये भी है कि 200 GB डेटा रोलओवर की सुविधा भी मिलती है। यानी अगर आपको हर महीने मिलने वाला डेटा बचता है, तो उसे अगले महीने मिलने वाले डेटा में जोड़ दिया जाता है।

599 रुपये का पोस्टपेड प्लान


रिलायंस जियो के 599 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी एक बिल साइकल है। यानी आपको इस प्लान में सभी सुविधाएं 28 दिन के लिए मिलती हैं। जियो के इस प्लान में एक अतिरिक्त सिम कार्ड मिलती है। यूजर्स को 100 GB डेटा इस प्लान में मुहैया कराया जाता है। 100 जीबी डेटा के खत्म होने के बाद 10 रुपये प्रति GB के हिसाब से चार्ज देना होता है। इस पोस्टपेड प्लान में 200 GB रोलओवर डेटा भी मिलता है। इसमें अनलिमिटेड वॉइस कॉल की सुविधा मिलती है। इसके अलावा इसमें ऐमजॉन प्राइम वीडियो, डिज्नी+हॉटस्टार, जियोसिक्योरिटी, जियो क्लाउड और जियोटीवी जैसे OTT ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

BSNL का ऐसा रिचार्ज प्लान नहीं देखा होगा! सिर्फ 107 रुपये में ढेर सारा डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और भी हैं कई सुविधाएं

799 रुपये का प्लान

जियो का 799 रुपये वाले फैमिली पोस्टपेड प्लान 1 बिल साइकल के लिए वैलिड है। इस प्लान में 150 GB डेटा मिलता है। इसके बाद 10 रुपये प्रति GB के हिसाब से चार्ज देना होता है। इस प्लान में भी 200 GB डेटा रोलओवर की सुविधा है। जियो के इस फैमिली पोस्टपेड प्लान में 2 अतिरिक्त सिम कार्ड के साथ कुल 3 सिम कार्ड मिलते हैं। इसके अलावा अनलिमिटेड वॉइस कॉल और 100 SMS भी हर दिन मिलते हैं। इतना ही नहीं 599 रुपये वाले प्लान की तरह ही इस फैमिली प्लान में भी सारी सुविधाएं मिलती हैं। जिसमें नेटफ्लिक्स, ऐमजॉन प्राइम, डिज्नी+हॉटस्टार, जियोसिक्योरिटी, जियो क्लाउड और जियोटीवी जैसे OTT ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन शामिल है। ऐमजॉन प्राइम वीडियो सब्सक्रपिशन 1 साल के लिए वैलिड है। प्लान लेने के लिए ग्राहकों को जियो प्राइम के लिए 99 रुपये देने होंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।