Jio Plan Of Rs 719: 3 महीने तक उठाइए रोजाना अनलिमिटेड Calling और Data का फायदा, ये हैं बेनेफिट्स

Jio Rupees 719 Prepaid Recharge Plan: Reliance Jio की तरफ से कई तरह के प्लान ग्राहकों को जरूरतों को ध्यान में रखकर पेश किए जाते हैं

अपडेटेड Nov 09, 2022 पर 6:25 PM
Story continues below Advertisement
Jio के 719 रुपये के Prepaid Plan में 84 दिन की वैलिडिटी के साथ कुल 168GB Data ऑफर किया जा रहा है।

Jio Rupees 719 Prepaid Recharge Plan: Reliance Jio की तरफ से कई तरह के प्लान ग्राहकों को जरूरतों को ध्यान में रखकर पेश किए जाते हैं। लेकिन अगर आप Jio के प्री-पेड यूजर्स हैं, तो हम आज आपको Jio के एक खास प्रीपेड रिचार्ज के बारे में बता रहे हैं, जो 3 महीने की वैलिडिटी के साथ रोजाना फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ फ्री डेटा ऑफर कर रहे हैं। रिलायंस जियो का 719 रुपये का प्लान आपको हर महीने रिचार्ज की परेशानी से बचाएगा। यहां आपको प्लान की डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं।

Jio का 719 रुपये का प्रीपेड प्लान

अगर आप 84 दिन की वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं तो हम बता रहे हैं कि जियो का कौन सा रिचार्ज प्लान आपको किफायती पड़ेगा। 719 रुपये के Prepaid Plan में 84 दिन की वैलिडिटी (84 days Validity) के साथ कुल 168GB Data ऑफर किया जा रहा है। यह डेटा रोज 2GB (2GB Data Every Day) के हिसाब से आपके अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाएगा। इस ऑफिर में Jio-to-Jio अनलिमिटेड कॉलिंग है। डेली 100 फ्री SMS देने वाले इस प्लान में Jio apps का फ्री Subscription मिलता है। जियो का ये प्लान काफी डिमांड में है।


ये हैं इसके फायदे

719 रुपये के प्लान में 2जीबी डेटा रोजाना और कुल 168जीबी मिलता है। साथ ही रोजाना की लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64kbps रह जाती है। इसमें जियो के खुद के ऐप्स JioTV, JioCinema, jio Cloud और JioSecurity का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

जियो का 666 रुपये का प्लान

Jio के इस 84 days validity prepaid plan के तहत आपको रोज 1.5GB (1.5GB daily data) के हिसाब से कुल 126GB तक डेटा मिलता है। इस प्लान में unlimited Jio-to-Jio calling दी जा रही है। इसके साथ ही डेली 100 फ्री SMS ऑफर कर रहा है।

Jio का 1199 रुपये का प्लान

Reliance Jio के 1199 वाले इस 84 दिन वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान (84 days validity prepaid plan) में आपको रोज 3GB के हिसाब से कुल 252GB इंटरनेट डेटा मिलेगा। 84 दिन में सबसे ज्यादा 252GB डेटा 1199 रुपये वाले रिचार्ज में मिलता है। प्लान में हर दिन 100 फ्री SMS के साथ सभी Jio apps का फ्री subscription का ऑफर भी दिया जा रहा है।

Tata Motors का घाटा सितंबर तिमाही में कम होकर ₹944 करोड़ पर आया, रेवेन्यू 30% बढ़ा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।