Rules to Change from 1st January: साल 2022 की आज से शुरुआत हो चुकी है। इस नए साल में आपको कई बदले हुए नियम नजर आ सकते हैं। यह ऐसे नियम हैं, जो आपकी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हुए हैं। ऐसे में इन नियमों के बारे में जानना बेहद जरूरी है।
Rules to Change from 1st January: साल 2022 की आज से शुरुआत हो चुकी है। इस नए साल में आपको कई बदले हुए नियम नजर आ सकते हैं। यह ऐसे नियम हैं, जो आपकी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हुए हैं। ऐसे में इन नियमों के बारे में जानना बेहद जरूरी है।
1 जनवरी 2022 से ATM से पैसा निकालना, EPFO के नये दिशानिर्देश, बैंक लॉकर से जुड़े नियम बदलने वाले हैं। इसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ सकता है। आइये जानते हैं किन नियमों में हो रहा है बदलाव...
ATM से पैसे निकालना हो जाएगा महंगा
1 जनवरी 2022 यानी आज से ग्राहकों को फ्री ATM ट्रांजैक्शन लिमिट पार करने पर ग्राहकों को ज्यादा पेमेंट करना होगा। 10 जून 2021 को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों को 1 जनवरी 2022 से ATM से मुफ्त मासिक पैसा निकालने पर एक लिमिट के बाद शुल्क बढ़ाने की इजाजत दी थी। हर एक बैंक हर महीने कैश और नॉन कैश ATM ट्रांजेक्शन देता है। अब 1 जनवरी से मुफ्त सीमा के बाद चार्ज देना होगा। ये चार्ज अब 20 रुपये से 21 रुपये कर दिया गया है। बैंक अपने बैंक के ATM से फ्री में 5 बार कैश निकाल सकते हैं और 3 बार अन्य बैंक के ATM से कैश निकाल सकते हैं।
बैंक लॉकर के बदलेंगे नियम
RBI की 18 अगस्त 2021 के नोटिफिकेशन के मुताबिक, 1 जनवरी 2022 से, बैंक अपने कर्मचारियों द्वारा चोरी या धोखाधड़ी के कारण लॉकर की सामग्री के नुकसान के दायित्व से अपने हाथ नहीं धो सकते हैं। भारत के केंद्रीय बैंक ने इस तरह के नुकसान के लिए बैंक की देनदारी को मौजूदा वार्षिक बैंक लॉकर किराए के 100 गुना पर रखा है। RBI ने बैंकों को बैंक लॉकर ग्राहकों को ठीक से चेतावनी देने का भी निर्देश दिया है कि बैंक लॉकर की सामग्री का बीमा करने के लिए जिम्मेदार नहीं है। RBI ने यह भी कहा है कि बैंक अपने लॉकर ग्राहकों को लॉकर सामग्री बीमा नहीं बेच सकते हैं और ऐसा इसलिए किया गया है ताकि जबरदस्ती बीमा की सेल को रोका जा सके।
कपड़े और जूते-चप्पल खरीदना हो जाएगा महंगा
1 जनवरी 2022 से कपड़े और फुटवियर पर 12 फीसदी GST लगेगा। केंद्र सरकार ने कपड़ा, रेडीमेड और फुटवियर पर 7 फीसदी GST बढ़ा दिया गया है। इसके साथ, अब ऑनलाइन ऑटो रिक्शा बुकिंग पर 5 फीसदी GST देना होगा। बता दें, ओला, उबर जैसे ऐप बेस्ड कैब सर्विस प्रोवाइडर प्लेटफॉर्म से ऑटो रिक्शा बुक करना अब महंगा पड़ेगा। हालांकि, ऑफलाइन तरीके से ऑटो रिक्शा के किराए में कोई बदलाव नहीं होगा। उसे GST के दायरे से बाहर रखा गया है।
कंपनी की EPF में हिस्सेदारी
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) सब्सक्राइबर्स अपने UAN नंबर को आधार से लिंक कर लीजिए। आज UAN को आधार से लिंक कराने की तीन दिन बाद यानी 31 दिसंबर 2021 आखिरी तारीख है। EPFO ने सोशल सिक्योरिटी कोड 2020 के तहत आधार लिंक का फैसला लिया था। इस नियम के तहत सभी अकाउंट होल्डर्स का UAN भी आधार वेरिफाइड होना जरूरी है। ताकि, आपको खाते में कंपनी की ओर से जमा होने वाले पैसे में कोई दिक्कत ना हो। ऐसा नहीं करने पर आपकी कंपनी पीएफ का अपना हिस्सा आपके खाते में जमा नहीं कर पाएगी।
नये साल में गाड़ी खरीदना भी हो जाएगा महंगा
नए साल में मारुति सुजुकी, रेनो, होंडा, टोयोटा और स्कोडा समेत लगभग सभी कार कंपनियों ने दाम बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। जिससे अब आपको ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।