Bank Holidays January 2022: जनवरी में कुल 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक कीजिए पूरी लिस्ट

अगर आप जनवरी 2022 में बैंक जाने वाले हैं, तो यहां इस महीने बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट दी गई है, उस पर भी एक नजर डाल लीजिए

अपडेटेड Jan 01, 2022 पर 11:02 AM
जनवरी 2022 में कुल 16 दिन सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहने वाले हैं

Bank Holidays January 2022: नए साल के पहले महीने में अलग-अलग राज्यों में कई छुट्टियां रहने वाली हैं। जनवरी 2022 में कुल 16 दिन सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहने वाले हैं। जनवरी में त्योहारों के कारण RBI ने अलग-अलग राज्यों में कई दिन बैंक बंद होने का ऐलान किया है। वैसे, ऑनलाइन मोड में बैंकिंग सर्विस का इस्तेमाल कर पाएंगे।

राज्यों में अलग-अलग दिन त्योहार के कारण छुट्टी रहने वाली है। कई राज्यों में बैंक की छुट्टियां अलग-अलग होती हैं। नीचे दिए गए दिनों को सभी बैंकिंग कंपनियों की तरफ से नहीं माना जाता है। बैंकिंग अवकाश विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में होने वाले त्योहारों पर भी निर्भर करती है।

नए साल की पार्टी के लिए स्विगी को हर मिनट में मिले 9000 ऑर्डर, Zomato को मिले 7000 ऑर्डर


वहीं, अगर आप जनवरी 2022 में बैंकों जाने की तैयारी में हैं या ऑफलाइन बैंकिंग के लिए अपनी ब्रांच में जाने वाले हैं, तो यहां इस महीने बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट दी गई है, उस पर भी एक नजर डाल लीजिए-

जनवरी 2022 बैंक हॉलीडे लिस्ट

1 जनवरी, शनिवार - नए साल का दिन (देश भर में मनाया जाएगा)

2 जनवरी, रविवार – वर्किंग हॉलिडे

4 जनवरी, मंगलवार - लोसूंग (सिक्किम)

8 जनवरी, महीने का दूसरा शनिवार (Second Saturday) है।

9 जनवरी, रविवार

11 जनवरी, मंगलवार - मिशनरी डे (मिजोरम)

12 जनवरी, बुधवार - स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन

14 जनवरी, शुक्रवार - मकर संक्रांति/पोंगल (कई राज्यों में मनाया जाता है)

15 जनवरी, शनिवार - उत्तरायण पुण्यकाल मकर संक्रांति उत्सव/माघे संक्रांति/संक्रांति/पोंगल/तिरुवल्लुवर दिवस (आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, तमिलनाडु)

16 जनवरी, रविवार

18 जनवरी, मंगलवार - थाई पूसम (चेन्नई)

22 जनवरी, महीने का चौथा शनिवार (Fourth Saturday)

23 जनवरी, रविवार

26 जनवरी, बुधवार - गणतंत्र दिवस (देश भर में मनाया जाता है)

30 जनवरी, रविवार

31 जनवरी, सोमवार - मी-डैम-मे-फी (असम)

Stock in news- खबरों के दम पर ये शेयर कराएंगे जोरदार कमाई, इनसे हरगिज ना चूके नजर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।