भारत के प्रमुख फूड टेक प्लेटफॉर्म जोमैटो और स्विगी (Zomato and Swiggy) को इसे नए साल की पूर्व संध्या यानी कि 'थर्टी फर्स्ट' पर रिकॉर्ड संख्या में ऑर्डर मिले। ओमीक्रोन के डर के बीच कई लोगों ने घर के अंदर पार्टी करने और ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने का फैसला किया। इससे लगातार दूसरे साल दोनों प्लेटफार्मों ने अपने पिछले रिकॉर्ड को पछाड़ते हुए अत्यधिक ऑनलाइन ऑर्डर प्राप्त किये।
जोमैटो ने प्रति मिनट 7,100 ऑर्डर के उच्च स्तर को छुआ, वहीं स्विगी ने 31 दिसंबर, 2021 को रात 8:20 बजे तक 9,000 ऑर्डर प्रति मिनट के निशान को पार कर लिया। दोनों प्लेटफॉर्म पर आमतौर पर एक दिन में 1.5 मिलियन से अधिक ऑर्डर मिलते हैं। जबकि Zomato का पिछला रिकॉर्ड प्रति मिनट 4,000 से अधिक ऑर्डर का था, स्विगी को पिछले बार नए साल की पूर्व संध्या पर 5,000 से अधिक ऑर्डर प्रति मिनट मिले थे। दोनों प्लेटफार्मों में से प्रत्येक को 20 लाख से अधिक ऑर्डर मिले, जबकि वे आमतौर पर एक दिन में 13-15 लाख ऑर्डर करते हैं
ऑनलाइन ऑर्डर में आई अत्यधिक तेज गति ने यूपीआई डिजिटल भुगतान बुनियादी ढांचा भी डगमगा गया जिसमें कई यूजर्स ने पेमेंट फेल होने की शिकायत की। Zomato के संस्थापक और सीईओ दीपिंदर गोयल (Zomato founder and CEO Deepinder Goyal) ने कहा कि UPI की सफलता की दर सभी ऐप्स में 70% से 40% कम है।
स्विगी के प्रति मिनट ऑर्डर नंबर में इसकी इंस्टेंट ग्रॉसरी सर्विस इंस्टामार्ट (Instamart) को शामिल नहीं किया गया है, जिसमें जोमैटो की ब्लिंकिट (Blinkit) की तरह ही भारी ट्रैक्शन देखा गया, जहां nachos, सोडा, आइस पैक, नींबू, पॉपकॉर्न और कंडोम की भारी डिमांड देखने को मिली।
दोनों प्लेटफार्मों में जनवरी में बड़ी संख्या में यूजर्स जुड़ने की संभावना है। इसके अलावा यह वर्ष दोनों कंपनियों के लिए भी महत्वपूर्ण रहा है। इस साल जोमैटो को सार्वजनिक बाजारों में लिस्ट किया गया है और स्विगी अपनी किराने की सेवा इंस्टामार्ट पर दोगुनी रफ्तार से बढ़ रही है। यहां तक कि यह निवेशकों के साथ 10 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर धन जुटाने के लिए बातचीत कर रहा है।