Samsung Fab Grab Fest 2023 : स्मार्टफोन समेत इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बनाने वाली कंपनी Samsung ने अपने कस्टमर्स के लिए फैब ग्रैब फेस्ट 2023 सेल का ऐलान किया है। इस सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, स्मार्ट वियरेबल्स समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स कम कीमत पर खरीदे जा सकेंगे। सैमसंग इन प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर कर रहा है। इन तमाम प्रोडक्ट्स पर ये ऑफर Samsung.com के साथ-साथ देश भर के Samsung एक्सक्लूसिव स्टोर्स पर उपलब्ध हैं।
