SBI की इन 28 बातों पर करेंगे अमल तो फुलप्रूफ होंगे आपके डिजिटल ट्रांजेक्शन, नहीं खाली होगा खाता

एसबीआई ने अपने कस्टमर्स से एक डिजिटल सिक्योरिटी गाइडलाइन (digital security guidelines) साझा की है। इसमें बताया गया है कि डिजिटल ट्रांजेक्शंस (digital transactions) को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए

अपडेटेड Apr 25, 2022 पर 1:59 PM
SBI ने डिजिटल बैंकिंग (digital banking), डिजिटल ट्रांजेक्शंस (digital transactions), इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट (electronic payments) और सोशल मीडिया सिक्योरिटी (social media security) के सभी पहलुओं के संबंध में कई बातें बताई गई है

SBI digital security guidelines : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने अपने कस्टमर्स के साथ एक डिजिटल सिक्योरिटी गाइडलाइन (digital security guidelines) साझा की है। इसमें बताया गया है कि डिजिटल ट्रांजेक्शंस (digital transactions) को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

यहां डिजिटल बैंकिंग (digital banking), डिजिटल ट्रांजेक्शंस (digital transactions), इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट (electronic payments) और सोशल मीडिया सिक्योरिटी (social media security) के सभी पहलुओं के संबंध में कुछ बातें बताई गई हैं, जो SBI कस्टमर्स को ध्यान में रखनी चाहिए।

लॉगिन सिक्योरिटी (Login Security)


- अलग और कठिन पासवर्ड इस्तेमाल करने की कोशिश करें

- समय-समय पर पासवर्ड में बदलाव करें

- अपनी यूजर आईडी, पासवर्ड या पिन (PIN) किसी को न बताएं, न स्टोर करें या लिखकर रखें

- याद रखें, बैंक कभी user ID/passwords/Card No/PIN/Passwords/CVV/OTP के बारे में नहीं पूछता है

- यूजर आईडी और पासवर्ड की स्टोरिंग से बचने के लिए अपनी डिवाइस में ‘Auto Save’ या ‘Remember’ के फंक्शन को निष्क्रिय रखें

SBI Phishing Scam: एसबीआई के ग्राहक सावधान! इन दो नंबरों से आए कॉल, तो भूलकर भी न उठाएं फोन, लग सकता है तगड़ा चूना

इंटरनेट सिक्योरिटी (Internet Security)

- बैंक की वेबसाइट के एड्रेस बार में हमेशा “https" को जरूर देखें

- पब्लिक प्लेस पर वाई-फाई नेटवर्क्स के इस्तेमाल से ऑनलाइन बैंकिंग ट्रांजेक्शन (online banking transactions) से बचें

- अगर अपना काम कर लिया है तो हमेशा लॉगआउट और ब्राउजर बंद करके उठें

यूपीआई सिक्योरिटी (UPI Security)

- अपने मोबाइल पिन और यूपीआई पिन को अलग-अलग रखने की कोशिश करें

- किसी अनजान यूपीआई अनुरोध पर प्रतिक्रिया न दें

- संदिग्ध अनुरोधों पर हमेशा रिपोर्ट दें

- हमेशा याद रखें कि सिर्फ धनराशि ट्रांसफर करने पर ही पिन की जरूरत होती है, प्राप्त करने के लिए नहीं

- यदि आपके किना बिना ही कोई ट्रांजेक्शन हुआ है तो तुरंत यूपीआई सर्विस को निष्क्रिय कर दें

LIC लिस्टिंग के एक साल बाद तक नहीं लाएगी FPO, जानिए पूरा मामला

डेबिट/ क्रेडिट कार्ड सिक्योरिटी

- एटीएम ट्रांजेक्शन करते समय एटीएम मशीनों या पीओएस डिवाइसेज के आसपास नजर रखें

- पिन दर्ज करते समय कीपैड को कवर रखें

- ट्रांजेक्शन से पहले ई-कॉमर्स वेबसाइट की प्रमाणिकता को जरूर जांच लें

- अपने डेबिट कार्ड ट्रांजेक्शंस को ऑनलाइन बैंकिंग के जरिये ही करें

- घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय ट्रांजेक्शंस के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स, पीओएस और एटीएम पर कार्ड ट्रांजेक्शंस की लिमिट तय करें

मोबाइल बैंकिंग सिक्योरिटी (Mobile Banking Security)

- अपने फोन/लैपटॉप/टैबलेट्स पर मजबूत पासवर्ड/ बायोमीट्रिक परमिशन को सक्रिय रखें

- किसी के साथ अपने मोबाइल की पिन शेयर न करें

- बायोमीट्रिक अथॉन्टिकेशन के इस्तेमाल की कोशिश करें

- अपरिचित लोगों द्वारा सुझाया गया कोई अनजान ऐप डाउनलोड न करें

- आधिकारिक स्टोर्स से ही एप्लीकेशन डाउनलोड करने चाहिए

- अपने मोबाइल में इंस्टाल किए गए प्रमुख ऐप्ल की मंजूरियों की नियमित रूप से निगरानी करें और अनावश्यक और अनुपयोगी ऐप्स पर लगातार नजर रखें

- पब्लिक वायरलेस नेटवर्क्स से अपना फोन कनेक्ट करने से बचें

सोशल मीडिया सिक्योरिटी (Social Media Security)

- आप जिससे संवाद कर रहे हैं, उस व्यक्ति की पहचान की पुष्टि करें

- किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी व्यक्तिगत/ वित्तीय जानकारी शेयर न करें

- सार्वजनिक स्थलों या किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी गोपनीय जानकारी पर चर्चा न करें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।