SBI customers Alert: यह भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के नोटिस में आया है कि उसके कई ग्राहकों को एक फर्जी SMS मिल रहा है जिसमें उनसे अपने पैन की जानकारी अपडेट करने के लिए कहा गया है। बैंक ग्राहकों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) ने हाल ही में ट्वीट किया कि और बताया कि कई ऐसे फेक मैसेज ग्राहकों के पास आ रहे हैं जिसमें कहा जार रहा है अगर SBI अकाउंट को पैन से अपडेट नहीं किया गया तो उनका अकाउंट ब्लॉक हो जाएगा।
PIB ने ट्विट में बताया गया है कि मैसेज में ग्राहकों को लिखा आ रहा है कि "प्रिय ग्राहक, आपका SBI YONO खाता आज बंद हो गया, अभी संपर्क करें और अपना पैन नंबर की जानकारी अपडेट करें।"पीआईबी फैक्ट चेक ने ग्राहकों को याद दिलाया कि अपनी पर्सनल या बैंकिंग जानकारी को शेयर ने करें। ऐसे किसी भी तरह के ईमेल या एसएमएस का जवाब न दें। ऐसे किसी भी संदेश के मामले में कोई भी शिकायत report.phishing@sbi.co.in पर रिपोर्ट करें या 1930 पर कॉल कर सकते हैं।
अगर आपको भी PAN अपडेट के मैसेज आए हैं तो सावधान होने की जरूरत हैं। दरअसल, स्टेट बैंक के नाम पर साइबर अपराध करने वाले लोग मैसेज (PAN Update in SBI Account) भेज रहे हैं। यह लोगों को बैंक अकाउंट बंद हो जाने का डर दिखाते हैं। बाद में उनकी पर्सनल डिटेल्स चुरा लेते हैं। सरकार ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस मैसेज से जुड़ी सच्चाई शेयर की है। वायरल मैसेज में कहा गया है कि SBI ग्राहक अपना पैन कार्ड अपडेट नहीं कराते हैं तो उनका योनो अकाउंट आज ही बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद एक फर्जी लिंक दिया गया है। इसमें अपडेट करने के लिए कहा गया है।
इस वायरल मैसेज का PIB ने फैक्ट चेक (PIB Fact Check) किया है। उसने पाया है कि यह जानकारी पूरी तरह से फर्जी है। एसबीआई ने इस तरह का कोई मैसेज अपने अकाउंट होल्डर्स को नहीं भेजा है। SBI ने लोगों को बताया है कि बैंक इस तरह से लिंक भेजकर किसी को भी अपनी पर्सनल जानकारी अपडेट करने को नहीं कहता है।