Kaynes Tech IPO: कायनेस टेक्नोलॉजी इंडिया लिमिटेड (KTIL) ने अपना IPO खुलने से पहले एंकर इनवेस्टर्स (Anchor investors) से 257 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। कंपनी का आईपीओ गुरुवार, 10 नवंबर को खुल गया है। Kaynes Tech ने बताया कि उसने 587 रुपये प्रति शेयर की दर से एंकर इनवेस्टर्स 43.76 लाख इक्विटी शेयर अलॉट किए हैं। इनकी कुल कीमत 257 करोड़ रुपये है।
Kaynes Tech IPO गुरुवार को खुल गया और सोमवार, 14 नवंबर तक खुला रहेगा। कंपनी ने इश्यू के लिए 559 से 587 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। शुरुआती शेयर सेल में 530 रुपये के नए इक्विटी शेयरों की बिक्री और प्रमोटर्स और शेयरहोल्डर्स द्वारा 55.85 लाख इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। OFS के जरिये प्रमोटर रमेश कुन्हीकन्नन (Ramesh Kunhikannan) 20.84 लाख इक्विटी शेयर और मौजूदा शेयरहोल्डर फ्रेनी फिरोज ईरानी (Freny Firoze Irani) 35 लाख इक्विटी शेयर बेचेंगे।
क्या करना चाहिए सब्सक्राइब
चॉइस ब्रोकिंग ने इस इश्यू पर कहा, “हायर प्राइस बैंड पर Kaynes ईवी/ सेल्स पर 4.1 गुने की मांग कर रही है, जो पीयर कंपनियों के एवरेज की तुलना में प्रीमियम पर है। इस प्रकार इश्यू की वैल्यूएशन ज्यादा लगती है। हालांकि, EMS/ESDM sector की दिक्कतों, कायनेस के डायवर्सिफाइड बिजनेस और कस्टमर प्रोफाइल, मजबूत ऑर्डर बुक को देखते हुए हम इसे “सावधानी के साथ सब्सक्राइब” करने की सलाह देते हैं।
पैसे का क्या इस्तेमाल करेगी कंपनी
नए इश्यू मिली धनराशि को कर्च चुकाने, मैसूर और मानेसर में अपनी मैन्यूफैक्चरिंग फैसिलिटी के फंडिंग कैपिटल एक्सपेंडिचर में इस्तेमाल किया जाएगा। कंपनी की कर्नाटक में चामाराजानगर में एक नई फैसिलिटी की स्थापना के लिए अपनी आर्म Kaynes Electronics Manufacturing Pvt Ltd में निवेश की भी योजना है।
2008 में स्थापित कायनेस टेक्नोलॉजी एक इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी है। वह बड़ी कंपनियों को डिजाइन, प्रोसेस इंजीनियरिंग, इंटिग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग और लाइफ साइकिल सपोर्ट देती है।
डिस्क्लेमरः यहां दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।