देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार सुविधा की शुरुआत की है। अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहक हैं तो आप किसी भी एटीएम मशीन से बिना कार्ड के भी ट्रांजैक्शन कर सकते हैं या फिर पैसा निकाल सकते हैं। बैंक ने रविवार के दिन इंटरऑपरेबल कार्डलेस कैश निकासी की शुरुआत का खुलासा करते हुए इस नई सुविधा की घोषणा की है। इस नई सर्विस के साथ SBI के ग्राहक अपने कार्ड के बिना ही किसी भी बैंक के एटीएम से जाकर पैसा निकाल सकते हैं। इससे पहले यह बैंक केवल अपने एटीएम मशीन पर ही कार्डलेस ट्रांजैक्शन की सुविधा देता है।
