बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों (Senior Citizen) के लिए लंबे समय के लिए सबसे अच्छे निवेश के विकल्पों में से एक है। कोरोनावायरस महामारी के बीच भारतीय स्टेट बैंक (SBI), एचडीएफसी (HDFC)और आईसीआईसीआई (ICICI)जैसे कई बैंकों ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए ऊंची ब्याज दरों पर FD शुरू की है। आइए इन विशेष FD पर वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली ब्याज दर पर एक नजर डालते हैं।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए SBI की विशेष FD योजना पर ब्याज दर
वरिष्ठ नागरिकों के लिए एसबीआई की विशेष एफडी योजना- We Care-वरिष्ठ नागरिकों को उनकी एफडी पर 5 साल और उससे अधिक की अवधि के लिए अतिरिक्त 30 बीपीएस ब्याज दर मिलती है। अगर कोई वरिष्ठ नागरिक स्पेशल FD स्कीम के तहत फिक्स्ड डिपॉजिट करता है तो FD पर लागू ब्याज दर 6.20 फीसदी होगी। ये ब्याज दरें 15 जनवरी 2022 से लागू हो चुकी हैं।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए ICICI बैंक की एफडी योजना पर ब्याज दरें
वरिष्ठ नागरिकों के लिए आईसीआईसीआई बैंक की स्पेशल एफडी योजना -आईसीआईसीआई बैंक गोल्डन ईयर्स एफडी योजना - 80 बीपीएस अधिक ब्याज दर देती है। आईसीआईसीआई बैंक गोल्डन ईयर एफडी योजना 6.35% प्रति वर्ष देगी। ये ब्याज दरें 20 जनवरी 2022 से लागू हो चुकी हैं।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए HDFC बैंक की एफडी योजना पर ब्याज दरें
वरिष्ठ नागरिकों के लिए एचडीएफसी बैंक की विशेष एफडी योजना को एचडीएफसी सीनियर सिटीजन केयर कहा जाता है। बैंक इन जमाओं पर 75 बीपीएस अधिक ब्याज दर देती है। अगर कोई वरिष्ठ नागरिक एचडीएफसी बैंक सीनियर सिटीजन केयर एफडी के तहत फिक्स्ड डिपॉजिट करता है, तो एफडी पर लागू ब्याज दर 6.35% होगी। ये ब्याज दरें 12 जनवरी 2022 से लागू होंगी।