यूरोप जाने का प्लान बना रहे हैं? शेनजेन वीजा के फायदों के बारे में जान लीजिए

जर्मनी, आस्ट्रिया, चेक रिपब्लिक, फिनलैंड, डेनमार्क और स्विट्जरलैंड सहित 27 देश शेनजेन एरिया में आते हैं। इन देशों की विदेशी ट्रैवलर के लिए एक कॉमन पॉलिसी है। इंडिया के अलावा दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और चीन के लोग शेनजेन वीजा बनवा सकते हैं। इससे उन्हें यूरोपीय देशों की यात्रा करने में काफी आसानी होती है

अपडेटेड Mar 09, 2024 पर 5:38 PM
भारतीय लोगों के लिए 5 साल का मल्टीपल एंट्री वीजा बनवाना फायदेमंद है।

अगर आप यूरोपीय देश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप शेनजेन वीजा के बारे में सोच सकते हैं। शेनजेन एरिया (Schengen Area) में 27 देश आते हैं। इनमें जर्मनी, आस्ट्रिया, चेक रिपब्लिक, फिनलैंड, डेनमार्क और स्विट्जरलैंड शामिल हैं। शेनजेन वीजा से आपको एक से दूसरे यूरोपीय देश जाने में आसानी होगी। यह वीजा उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी है, जो इन देशों में लंबा समय बिताना चाहते हैं। आज इंडिया में अमीरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में कई लोग हर साल कुछ महीने विदेश खासकर यूरोपीय देशों में बिताना चाहते हैं।

27 देशों में मान्य है यह वीजा

शेनजेन एरिया में शामिल एक देश की तरफ से जारी वीजा सभी देशों में मान्य है। लेकिन, आपको उस देश का शेनजेन वीजा बनवाना चाहिए, जहां आप सबसे ज्यादा वक्त बिताना चाहते हैं। भारतीय लोगों के लिए 5 साल का मल्टीपल एंट्री वीजा बनवाना फायदेमंद है। इस पांच साल की अवधि में आप 27 यूरोपीय देशों में बगैर किसी बाधा के ट्रैवल कर सकते हैं। इस वीजा को हासिल करने के लिए आपका वीजा रिकॉर्ड सही होना चाहिए।


90 दिन तक बिता सकते हैं यूरोप में

पांच साल के मल्टीपल एंट्री शेनजेन वीजा का खर्च 80 यूरो है। सबसे कॉमन शेनजेन वीजा को यूनिफॉर्म शेनजेन वीजा कहा जाता है। यह तीन तरह-ए, बी, सी का होता है। इससे आप शेनजेन एरिया के देशों में हर छह महीने में एक बार ट्रैवल कर सकते हैं। लेकिन, आप वहां 90 दिन से ज्यादा नहीं बिता सकते। इससे आपको एयरपोर्ट ट्रांजिट वीजा का एक्सेस भी मिल जाता है।

बढ़ने वाली है वीजा फीस

शेनजेन के तहत आने वाले 27 यूरोपीय देशों की वीजा पॉलिसी एक होती है। विदेशी ट्रैवलर के लिए उनके नियम भी एक जैसे हैं। इंडिया के अलावा दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और चीन के लोगों के लिए यह वीजा काफी उपयोगी है। ब्रिटेन, कनाडा, अमेरिका और आस्ट्रेलिया के लोगों को इन देशों की यात्रा के लिए शेनजेन वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है। शेनजेन वीजा की फीस बढ़ाने की तैयारी चल रही है। इसे 80 यूरो से बढ़ाकर 90 यूरो किया जा सकता है। बच्चों के लिए अभी 40 यूरो की फीस है जिसे बढ़ाकर 45 यूरो किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Bank Employees Wage Hike: 8 लाख बैंक कर्मियों के लिए खुशखबरी, 17% बढ़ेगी सैलरी; शनिवार की छुट्टी पर सरकार की मुहर का इंतजार 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।