सितंबर में है इन बेहद ही जरूरी कामों की डेडलाइन, अगर टाला तो उठाना पड़ेगा पैसों का नुकसान

सितंबर में ही ऐसे कुछ बेहद ही अहम कामों की लास्ट डेट है जो कि आपके रूपयों पैसों से जुड़े हुए हैं। जिस वजह से आपके लिए भी इन कामों और उनकी लास्ट डेट के बारे में जानना बेहद ही ज्यादा जरूरी हो जाता है। ऐसे में आइये डाल लेते हैं उन सभी बेहद ही जरूरी कामों पर एक नजर। जिनसे चूकने पर आपको रूपयों पैसों के मामले में नुकसान झेलना पड़ सकता है

अपडेटेड Sep 16, 2023 पर 9:56 PM
सितंबर में ही ऐसे कुछ बेहद ही अहम कामों की लास्ट डेट है जो कि आपके रूपयों पैसों से जुड़े हुए हैं

रूपयों पैसों से जुड़े कामों के लिए सितंबर का महीना बेहद ही खास है। दरअसल सितंबर में ही ऐसे कुछ बेहद ही अहम कामों की लास्ट डेट है जो कि आपके रूपयों पैसों से जुड़े हुए हैं। जिस वजह से आपके लिए भी इन कामों और उनकी लास्ट डेट के बारे में जानना बेहद ही ज्यादा जरूरी हो जाता है। ऐसे में आइये डाल लेते हैं उन सभी बेहद ही जरूरी कामों पर एक नजर। जिनसे चूकने पर आपको रूपयों पैसों के मामले में नुकसान झेलना पड़ सकता है।

SBI वीकेयर की लास्ट डेट

भारत का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) अपने ग्राहकों के लिए एक खास जमा योजना वीकेयर स्पेशल एफडी स्कीम (SBI Wecare Scheme) चला रही है। इसमें सीनियर सिटीजन्स अपना पैसा लगा कर बेहतर ब्याज दर का फायदा उठा सकते हैं। इस योजना की मियाद 30 सितंबर को खत्म हो रही है। SBI वीकेयर स्कीम में सीनियर सिटीजन्स को 7.50% के हिसाब से इंटरेस्ट का फायदा मिलता है।


IDBI अमृत महोत्व एफडी स्कीम

IDBI बैंक अपने ग्राहकों को 375 दिनों की अवधि वाली खास अमृत महोत्सव एफडी ऑफर कर रहा है। इस योजना के तहत बैंक आम, NRE और NRO कटेगरी के ग्राहकों को 7.10 फीसदी के हिसाब से इंटरेस्ट रेट मिलता है। वहीं सीनियर सिटीजन्स को यह बैंक 7.60% इंटरेस्ट रेट की पेशकश करता है। 444 दिनों की इस योजना में बैंक आम नागरिकों को 7.15% और सीनियर सिटीजन्स को 7.65% के हिसाब से इंटरेस्ट का फायदा दे रहा है। इस योजना की आखिरी तारीख भी 30 सितंबर 2023 है।

स्मॉल सेविंग स्कीम के लिए आधार जमा

करेंट अकाउंट होल्डर्स के लिए 30 सितंबर तक आधार नंबर उपलब्ध कराना जरूरी है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो 1 अक्टूबर 2023 को आपका अकाउंट सस्पेंड कर दिया जाएगा। वहीं सीनियर सिटीजन्स सेविंग स्कीम (SCSS), पब्लिक प्रोविंडेट स्कीम (PPF), नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) और इस तरह की दूसरी योजनाओं के लिए भी आधार नंबर उपलब्ध कराना होगा।

15 सितंबर है एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त जमा करने की डेडलाइन, जानें अगर नहीं भरा तो कितना लगेगा जुर्माना

2,000 रुपये के नोट बदलने का आखिरी दिन

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 2,000 रुपये के नोटों को बंद करने का ऐलान किया था। हालांकि इसी के साथ RBI ने कहा था कि 30 सितंबर तक लोग किसी भी बैंक की ब्रांच में जाकर अपने 2 हजार के नोटों को बदलवा सकते हैं। ऐसे में अगर आपके पास भी 2,000 का नोट है तो आप भी बैंक में जाकर अपने नोटों को बदलवा सकते है।

म्यूचुअल फंड और डीमैट में नॉमिनेशन करना

सेबी ने ट्रेडिंग और डीमैट अकाउंट होल्डर्स के लिए नॉमिनेशन करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2023 है। ऐसे में आप इस तारीख से पहले इस काम को जरूर पूरा कर लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।