SIM Card Rules: केंद्र सरकार ने सिम कार्ड खरीदने और बेचने के नियमों में बदलाव कर दिया है। ये बदलाव अगस्त महीने में किया गया था। इसके बाद यह बदलाव 1 अक्टूबर 2023 से लागू होना था। लेकिन नहीं लागू हो सका। सरकार ने अब ये नए नियम 1 दिसंबर 2023 से पूरे देश में लागू करने का फैसला किया है। दूरसंचार विभाग (Department of Telecommunications - DoT) से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है। टेलीकॉम कंपनियों ने इसे लागू करने के लिए समय मांगा था। जिस पर दूरसंचार विभाग ने टेलीकॉम कंपनियों को इसे लागू करने के लिए 2 महीने का अतिरिक्त समय दिया है।
