Small Business Ideas: अगर आप नौकरी से तंग आ गए हैं। आप कुछ अपना नया बिजनेस (Business Startup) शुरू करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। बहुत से लोगों को नहीं पता होता है कि बिजनेस शुरू करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से किस तरह की और कितनी मदद मिलती है? हम आपको कुछ ऐसे बिजनेस बता रहे हैं। जिन्हें 2-3 लाख रुपये लगाकर शुरू किया जा सकता है। ये ऐसे बिजनेस हैं। जिसमें केंद्र सरकार भी आर्थिक सहायता मुहैया करा रही है। मुद्रा लोन स्कीम के तहत केंद्र सरकार 70-80 फीसदी तक सब्सिडी मुहैया करा रही है।
जानिए क्या मुद्रा लोन स्कीम
केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (Pradhan Mantri MUDRA Yojana) के तहत कुछ बिजनेस शुरू करने के लिए आसानी से लोन दिया जा रहा है। मुद्रा योजना की प्रोजेक्ट रिपोर्ट के अनुसार बिजनेस की कुल लागत का 80 फीसदी तक लोन मिलता है। वो भी आसान किस्तों में मिल जाता। इसमें आपको 10 लाख रुपये तक का लोन मिल जाता हैं।
केंद्र की मोदी सरकार ने इस स्कीम को 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। मुद्रा योजना 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू की थी। मई 2014 से मई 2022 तक यानी 8 साल में इस योजना के तहत 35 करोड़ लोन बांटे गए है। इसमें 23 करोड़ लोन महिलाओं को दिए गए हैं। इसके बारे आपको काफी डिटेल वेबसाइट: https://www.mudra.org.in/ मिल जाएगी।
2-3 लाख रुपये में शुरू करें ये बिजनेस
पापड़ मैन्युफैक्चरिंग यूनिट
मुद्रा स्कीम के तहत पापड़ बनाने का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इसे 2 लाख रुपये में शुरू कर सकते हैं। इसके लिए 8 लाख रुपये तक लोन मिल जाएगा। पापड़ यूनिट के लिए आपको सरकार की आंत्रप्रिन्योनर सपोर्ट स्कीम के तहत 1.91 लाख रुपए की सब्सिडी भी मिलेगी।
करी एंड राइस पाउडर का बिजनेस
भारत में करी और राइस पाउडर की डिमांड बढ़ती जा रही है। ऐसे में आप भी यह बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इस बिजनेस के लिए आपको शुरुआती निवेश 1.66 लाख रुपये की जरूरत होगी। मुद्रा योजना के तहत बैंक से 3.32 लाख रुपये का टर्म लोन और 1.68 लाख रुपये का वर्किंग कैपिटल लोन मिल जाएगा। इस बिजनेस को शुरू करने का फायदा यह है कि इसके लिए आपको किसी अनुभव की जरूरत नहीं होगी। इसका नुस्खा मुद्रा बैंक की वेबसाइट पर प्रोजेक्ट प्रोफाइल में बताया गया है।
मुद्रा स्कीम के तहत लाइट इंजीनियरिंग (जैसे-नट, बोल्ट, वाशर या कील आदि) की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट शुरू की जा सकती है। इसकी यूनिट लगाने के लिए 1.88 लाख रुपये की जरूरत पड़ेगी। मुद्रा स्कीम के तहत बैंक से 2.21 लाख रुपये का टर्म लोन और 2.30 लाख रुपये वर्किंग कैपिटल के रूप में लोन मिल जाएगा। एक महीने में करीब 2500 किलोग्राम नट-बोल्ट बना सकते हैं। साल भर में खर्च निकालकर करीब 2 लाख रुपये का मुनाफा हासिल कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लोन लेने के लिए आप किसी भी बैंक में अप्लाई कर सकते हैं। आपको एक फॉर्म भरना होगा। जिसमें नाम, पता, बिजनेस एड्रेस, एजुकेशन, मौजूदा इनकम और कितना लोन चाहिए ऐसी तमाम जानकारी देनी होगी। इसमें किसी तरह की प्रोसेसिंग फीस या गारंटी फीस नहीं देनी होती है। इसके साथ ही लोन का अमाउंट 5 साल में आपको वापस लौटाना होगा।