Smartphone Charger: असली और नकली फोन चार्जर की कैसे करें पहचान, ये है बेहद आसान तरीका

Smartphone Charger: कई बार दुकानदार लोगों को असली चार्जर के नाम पर नकली चार्जर पकड़ा देते हैं। नकली चार्जर आपके फोन को नुकसान पहुंचा सकता हैं। इसके अलावा नकली चार्जर का इस्तेमाल फोन की बैटरी के ब्लास्ट होने की वजह बन सकता है। लिहाजा यह जानना बहुत जरूरी है कि आपका चार्जर असली है या नहीं

अपडेटेड Aug 20, 2024 पर 2:50 PM
Story continues below Advertisement
Smartphone Charger: स्मार्टफोन के लिए चार्जर खरीदना हो, तो ओरिजनल कंपनी का ही चार्जर खरीदें।

स्मार्टफोन के लिए चार्जर एक जरूरी पार्ट है। यह स्मार्टफोन के लिए एक तरह से ईंधन भरने का काम करता है। आजकल बाजार में बहुत सारे चार्जर मौजूद हैं। जिनमें से कुछ असली और कुछ नकली होते हैं। नकली चार्जर का इस्तेमाल करने से फोन की बैटरी खराब हो सकती है। फोन भी इससे जल्दी खराब हो सकता है। लिहाजा चार्जर खरीदते समय इस बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि वह असली होना चाहिए। अच्छी बैटरी लाइफ के लिए फोन को हमेशा असली चार्जर से चार्ज करने की सलाह दी जाती है। वैसे तो नए फोन के साथ चार्जर आता है। लेकिन, कभी-कभार लोगों को असली चार्जर खो जाता है। ऐसे में लोग मार्केट से दूसरा चार्जर खरीदते हैं।

चार्जर को लेकर जरा सी लापरवाही किसी भी स्मार्टफोन यूजर के लिए एक बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है। नकली चार्जर का इस्तेमाल फोन की बैटरी के ब्लास्ट होने की वजह बन सकता है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि स्मार्टफोन का चार्जर असली है या नहीं यह कैसे पता लगाया जाए।

इस ऐप से पता करें चार्जर असली है या नकली


असली या नकली चार्जर की पहचान के लिए उमंग ऐप से पता कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में उमंग ऐप (UMANG) ऐप डाउनलोड करें। अगर आप नए यूजर हैं तो ऐप में अपना प्रोफाइल बनाएं। फिर होम स्क्रीन पर सर्च बार मिलेगा। यहां BIS Care सर्च करना होगा। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा। यहां नीचे की तरफ स्क्रॉल करें और Verify R-no. under CRS ऑप्शन पर क्लिक करना है। फिर चार्जर का R नंबर दर्ज करें। यह एडाप्टर पर लिखा होगा। इसके बाद एक नई स्क्रीन खुलेगी, जहां आपको चार्जर की सारी डिटेल्स मिल जाएंगी। इस डिटेल को आप एडाप्टर पर लिखी डिटेल्स से चेक कर सकते हैं।

कहां से खरीदें असली चार्जर?

अगर अपके शहर में ओरिजनल चार्जर नहीं मिल रहा है, तो ऑनलाइन तरीके से कंपनी का मोबाइल चार्जर मंगा सकते हैं। इसके अलावा आप अपने शहर में मौजूद मोबाइल कंपनी के आउटलेट पर जाकर भी असली चार्जर खरीद सकते हैं।

असली और नकली चार्जर की अन्य पहचान

डिजाइन

असली चार्जर का डिजाइन हमेशा नकली चार्जर से बेहतर होता है। असली चार्जर में सभी कनेक्टर और पोर्ट एकदम सही फिट होते हैं। नकली चार्जर में अक्सर कनेक्टर और पोर्ट ढीले होते हैं।

ब्रांड नाम

असली चार्जर पर ब्रांड का नाम हमेशा सही होता है। नकली चार्जर पर ब्रांड का नाम गलत हो सकता है या उसका टाइपिंग गलत हो सकता है।

सील

असली चार्जर पर हमेशा एक सील लगी होती है। नकली चार्जर पर सील नहीं होती है या सील टूटी हुई होती है।

वजन

असली चार्जर का वजन नकली चार्जर से अधिक होता है।

एक ATM जिससे पैसा नहीं पानी निकलेगा, कार्ड लगाते ही मिलेगा 20 लीटर पानी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।