स्मार्टफोन के लिए चार्जर एक जरूरी पार्ट है। यह स्मार्टफोन के लिए एक तरह से ईंधन भरने का काम करता है। आजकल बाजार में बहुत सारे चार्जर मौजूद हैं। जिनमें से कुछ असली और कुछ नकली होते हैं। नकली चार्जर का इस्तेमाल करने से फोन की बैटरी खराब हो सकती है। फोन भी इससे जल्दी खराब हो सकता है। लिहाजा चार्जर खरीदते समय इस बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि वह असली होना चाहिए। अच्छी बैटरी लाइफ के लिए फोन को हमेशा असली चार्जर से चार्ज करने की सलाह दी जाती है। वैसे तो नए फोन के साथ चार्जर आता है। लेकिन, कभी-कभार लोगों को असली चार्जर खो जाता है। ऐसे में लोग मार्केट से दूसरा चार्जर खरीदते हैं।
