अगर आप सोने (Gold) में निवेश करने का मन बना रहे हैं तो यह आपके लिए काफी अच्छा अवसर आने वाला है। दरअसल भारत सरकार, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के जरिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) की नई दो किश्तें जारी करने जा रही है। इसे लेकर रिजर्व बैंक की तरफ से एक प्रेस रिलीज भी जारी की गई है। इस प्रेस रिलीज के मुताबिक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) की पहली किश्त 19-23 जून तक के लिए अवेलबल रहेगी। वहीं अगर दूसरी सॉवेरेन गोल्ड बॉन्ड की किश्त की बात की जाए तो यह 11-15 सितंबर के लिए उपलब्ध रहेगी।
