Sovereign Gold Bond: मोदी सरकार ने साल 2021 के आखिर में आखिरी बार सस्ते में सोना खरीदने का विकल्प दिया है। Sovereign Gold Bond साल की आखिरी सीरिज की खरीदारी 29 नवंबर को खुल चुकी है और 3 दिसंबर को बंद होने वाली है। ऐसे में आपके पास सस्ते में सोना खरीदने के लिए आज का मिलाकर सिर्फ 3 दिन ही बचें हैं। इस बार एक ग्राम सोने की कीमत 4,791 रुपये तय की गई है। ऑनलाइन पेमेंट करने पर 50 रुपये की छूट भी मिलेगी, तो आपके और निवेशकों के लिए अच्छा मौका है।
मोदी सरकार सस्ते में बेच रही है गोल्ड
सरकार द्वारा जारी सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का सब्सक्रिप्शन सॉवरेन गोल्ड बांड में निवेशक को फिजिकल रूप में सोना नहीं मिलता। हालांकि, ये गोल्ड फिजिकल गोल्ड की तुलना में अधिक सुरक्षित है। अभी मार्केट में 1 ग्राम गोल्ड का रेट 4,800 रुपये से अधिक है। ऐसे में आपको मोदी सरकार सस्ते में गोल्ड बेच रही है।
इन सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की खरीदारी आप मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों जैसे NSE, BSE से कर सकते हैं। इसके अलावा आपका अपना बैंक पब्लिक सेक्टर या प्राइवेट बैंक भी गोल्ड बॉन्ड को खरीदने का विकल्प देते हैं। स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (SHCIL) और पोस्ट ऑफिसों से भी से इसकी खरीद की जा सकती है। ये ध्यान में रखें कि स्मॉल फाइनेंस बैंकों और पेमेंट बैंकों से इसकी बिक्री नहीं होती।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond Scheme) की परिपक्वता अवधि 8 सालों की होगी। इसमें 5 साल बाद अगले ब्याज भुगतान की तारीख पर बॉन्ड से निवेश निकालने का भी विकल्प होगा। इसमें आप 1 ग्राम सोने की खरीदारी से निवेश कर सकते हैं। इस इश्यू में 2.5 फीसदी सालाना की दर से ब्याज मिलेगा। ये ब्याज हर 6 महीने में आपके अकाउंट में क्रेडिट हो जाएगा।
इसकी बिक्री पर होने वाले लाभ पर आयकर नियमों के तहत छूट के साथ और कई लाभ मिलेंगे। सरकार की ओर से गोल्ड बॉन्ड में निवेश के लिए यह वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी कड़ी है। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड मई से लेकर सितंबर के बीच छह किस्तों में जारी किए जाएंगे।
2015 में शुरू हुई थी योजना
सरकार ने इस स्कीम की शुरुआत 2015 में की थी। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड्स (Sovereign Gold Bond) गवर्नमेंट सिक्योरिटीज हैं। ये फिजिकल गोल्ड के विकल्प के तौर पर शुरू किया गया।