Business Idea: पूरे साल चलेगा ये बिजनेस, कभी भी नहीं होगा फेल- मोदी सरकार भी करेगी मदद

सरकार ने देश में कारोबारी क्षमता को बढ़ावा देने के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई हुई हैं

अपडेटेड Jan 08, 2022 पर 3:01 PM
Business Idea: पूरे साल चलेगा यह बिजनेस, कभी भी नहीं होगा फेल- मोदी सरकार भी करेगी मदद

किसान दिन-रात खेतों में काम करके अपने परिवार और करोड़ों लोगों के लिए धान, गेहूं, ज्वार, बाजरा, सरसों और कई तरह की फसलों का उत्पादन करता है। इसके बावजूद किसानों की आर्थिक स्थिति अभी भी स्थिर नहीं है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि किसानों को फसलों की खेती से उतनी आय नहीं होती है। इसके अलावा उनके पास आय का कोई अन्य साधन नहीं है, इसलिए मजबूरी में उन्हें कर्ज लेना पड़ता है और दूसरे काम करने पड़ते हैं।

किसानों की इसी परेशानी को देखते हुए सरकार ने किसानों को कृषि के अलावा अन्य कई रोजगार के अवसर प्रदान किए हैं। किसानों की आय और उत्पादकता बढ़ाने के लिए सरकार के पास कई योजनाएं हैं। अगर आप भी किसान हैं और इन योजनाओं के माध्यम से अच्छी कमाई करना चाहते हैं तो आप भी इनसे जुड़कर अच्छा प्रॉफिट कमा सकते हैं।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana)


प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत किसानों को तालाब, हैचरी, फीडिंग मशीन और क्वालिटी टेस्टिंग लैब की सुविधा दी जाती है। साथ ही मछलियों को रखने और उनके संरक्षण की भी जानकारी दी जाती है।

मछली पालन

किसानों को रीसर्क्युलेटरी एक्वाकल्चर (Recirculatory Aquaculture), बायोफ्लोक, एक्वापोनिक्स, फिश फीड मशीन, एयरकंडीशन गाड़ी और फिश कीपिंग दी जाती है।

स्पेशल बेनेफिट्स

आपको पिंजरों में मछली पालन, कलरफुल फिश फार्मिंग, प्रमोशन और ब्रांडिंग जैसे मछली पालन से जुड़े फायदे मिलेंगे।

सरकार ने देश में मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए यह योजना शुरू की है। इसे नीली क्रांति भी कहा जा रहा है। मछली किसान, फिश सेलर्स, सेल्फ हेल्प ग्रुप, फिश ट्रेडर्स और किसान इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।