Success Story: किसान का अनोखा आइडिया हो गया हिट, हर महीने हो रही लाखों में कमाई

Success Story: बिहार के रहने वाले किसान राजुकमार यादव इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। उनको एक ऐसा आइडिया सूझा कि आज उससे लाखों रुपये कमा रहे हैं। राजकुमार ने मशरूम की खेती करना शुरू कर दिया है। वो कई वरायटी की मशरूम उगा रहे हैं। इससे वो मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। आइये जानते हैं राजकुमार की सफलता की कहानी

अपडेटेड Nov 26, 2023 पर 8:16 AM
Success Story: राजकुमार कई तरह के मशरूम बेचते है। इसमें 200 रुपये प्रति किलो से शुरुआत होती है।

Success Story: देवउठनी एकादशी या छठ पूजा के बाद शादी का मौसम शुरू हो जाता है। आजकल सभी लोग जानते हैं कि अब तो शादी-विवाह में खाने की पीने की लिस्ट लंबी चौड़ी रहती है। बारातियों के लिए व्यंजनों की भरमार रहती है। इस लिस्ट में इन दिनों मशरूम भी अपनी जगह बनाता जा रहा है। मशरूम लोग बड़े चाव से खाते हैं। ऐसे में बिहार के पुर्णिया के रहने वाले किसान राजकुमार ने मशरूम को ही अपनी रोजी-रोटी का साधन बना लिया है। इस मशरूम को बिजनेस में कैसे बदला जाए। इसका आइडिया उन्हें मुंबई की गलियों के बाजार से मिला। इसके बाद राजकुमार तो अपने इलाके में गली-गली में मशहूर हो गए। आज स्थानीय स्तर पर मशरूम के शौकीन राजकुमार के दीवाने हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजकुमार मशरूम की खेती करना चाहते थे। लेकिन कैसे करें। इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। फिर मुंबई में एक शख्स को फोन किया। इसके बाद उन्हें मशरूम उगाने के सारे टिप्स मिल गए। फिर राजकुमार ने मशरूम की खेती करना शुरू कर दिया। आज उन्हें मशरूम उगाते हुए बेहतर अनुभव हासिल हो चुका है।

मशरूम की कई वैरायटी का उत्पादन


राजकुमार इन दिनों 5-6 वैरायटी की मशरूम उगा रहे हैं। रोजाना 30-40 किलो ग्राम मशरूम का उत्पादन कर रहे हैं। राजुकमार हर महीने करीब 1 लाख रुपये आसानी से कमा लेते हैं। राजकुमार ने मशरूम की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया। जिससे इलाके में उनके मशरूम की डिमांड बढ़ती जा रही है। राजकुमार ने बताया कि इनके पास मशरूम की कई वैरायटी है। इसमें ओस्टर, पिंक, बटर, काजू, येलो और ब्लैक जैसी कई वैरायटी की मशरूम उगाते हैं। अगर कीमत की बात की जाए तो राजकुमार के यहां मिलने वाले मशरूम की कीमत 200 रुपये प्रति किलो से शुरू होती है। कुछ ऐसी वैरायटी के मशरूम हैं, जो 2000 रुपये किलो तक बिक जाते हैं।

Business Idea: केले के पाउडर से करें बंपर कमाई, ऐसे करें शुरू

घर-घर पहुंचा रहे हैं मशरूम

बिक्री बढ़ाने के लिए राजकुमार ने उपाय कर रहे हैं। वो घर-घर मशरूम पहुंचाने के लिए अपनी मोटरसाइकिल से गली-गली बेचने के लिए निकल पड़त हैं। होम डिलीवरी करते हैं। अपना फोन नंबर भी लोगों को देते रहते हैं। किसी को मशरूम चाहिए। एक कॉल करें। ग्राहकों के समय और जगह के मुताबिक, ताजा मशरूम पहुंचा दिया जाता है। अब तो उनको फोन के जरिए ही ढेरों ऑर्डर मिलने लगे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।