Sukanya Samriddhi Yojana: केंद्र सरकार की ओर से कई स्माल सेविंग स्कीम्स (Small Saving Schemes) चला रही है। ये योजनाएं उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी हैं जो थोड़ा-थोड़ा पैसे निवेश करके भविष्य के लिए अच्छा-खासा फंड बनाना चाहते हैं। अगर आप भी अपनी बेटी की शादी या हाएर एजुकेशन के लिए निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana – SSY) में निवेश करना बेहतर साबित हो सकता है।
इस योजना की खास बात यह है कि इसमें 250 रुपये से निवेश शुरू किया जा सकता है। इसमें ब्याज भी अन्य योजनाओं के मुकाबले अच्छी मिलती है। इसके साथ ही टैक्स छूट में लाभ भी मिलता है। इसे आप किसी भी पोस्ट ऑफिस या बैंक में खुलवा सकते हैं।
सालाना 1.5 लाख रुपये तक कर सकते हैं जमा
ये बेटियों का भविष्य सुधारने के लिए सरकार की एक पॉपुलर योजना है। 10 साल तक की बेटी का सुकन्या समृद्धि योजना में अकाउंट खुलवाया जा सकता है। इसमें कम से कम 250 रुपये और अधिक से अधिक 1.50 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं। बेटी की 21 साल की उम्र होने पर यह योजना मैच्योर हो जाएगी। हालांकि, इस योजना में आपका निवेश कम से कम तब तक लॉक हो जाएगा। जब तक की बेटी 18 साल की नहीं हो जाती। 18 साल के बाद भी कुल पैसों का 50 फीसदी निकाल सकते हैं। जिसका इस्तेमाल वो ग्रेजुएशन या आगे की पढ़ाई के लिए कर सकती है। इसके बाद सारा पैसा तभी निकाला जा सकता है जब वो 21 साल की उम्र की होगी।
इस योजना की खासियत ये है कि आपको पूरे 21 साल तक पैसे नहीं जमा करना होता है। अकाउंट खोलने से लेकर 15 साल तक ही पैसे जमा किए जा सकते हैं। जबकि बेटी को 21 साल की उम्र तक ब्याज मिलता रहेगा। फिलहाल इस पर सरकार सालाना 7.6 फीसदी के हिसाब से ब्याज दे रही है।
कैसे मिलेगा 15 लाख का फायदा
इस योजना के तहत हर महीने 3000 रुपये जमा करते हैं तो सालाना 36000 रुपये जमा हो जाएंगे। 14 साल बाद 7.6 फीसदी के कंपाउंडिंग इंट्रेस्ट के हिसाब से 9,11,574 रुपये हुए। बेटी की उम्र 21 साल होने पर यह रकम मैच्योरिटी पर करीब 15,22,221 रुपये हो जाएगी। वहीं अगर आप रोज 416 रुपये बचाते हैं तो मेच्योरिटी पर 65 लाख रुपये का फंड हो जाएगा।