Sukanya Samriddhi Yojana: मोदी सरकार की इस योजना में मिलेंगे 70 लाख रुपये, जानिए कैसे उठाएं फायदा

Sukanya Samriddhi Yojana: केंद्र सरकार की ओर से बेटियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के जरिए मैच्योरिटी पर 70 लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं। इसके साथ ही इसमें टैक्स छूट का भी फायदा मिलता है। इस योजना के तहत 10 साल से कम उम्र की बेटी का अकाउंट खुलवा सकते हैं

अपडेटेड Feb 19, 2024 पर 1:28 PM
Sukanya Samriddhi Yojana: सुकन्या समृद्धि योजना में 8.2 फीसदी ब्याज मिलती है।

Sukanya Samriddhi Yojana: अगर आप बेटी के भविष्य को लेकर टेंशन में हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। लाडली की पढ़ाई लिखाई, शादी में होने वाले खर्च आसानी से पूरे किए जा सकते हैं। आपको हर महीने सिर्फ 250 रुपये जमा करना है और आप इन सभी चिताओं से छुटकारा पा सकते हैं। बेटी के फ्यूचर को ध्‍यान में रखते हुए आपको आज से ही प्‍लान‍िंग करनी होगी। आप बेटी का सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana – SSY) के तहत अकाउंट खुलवा सकते हैं। इस सरकारी योजना में शानदार रिटर्न कमाने के साथ टैक्स की बचत भी कर सकते हैं।

इस योजना की खास बात यह है कि इसमें 250 रुपये जमा करके शुरू किया जा सकता है। इसमें ब्‍याज भी अन्‍य योजनाओं के मुकाबले अच्छी मिलती है। इसके साथ ही टैक्स छूट में लाभ भी मिलता है। इसमें सिर्फ 15 साल तक ही पैसे जमा करना होगा।

जानिए क्या है सुकन्या समृद्धि योजना


सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) बेट‍ियों के ल‍िए शुरू की गई जमा योजना है। इस योजना के तहत 10 साल या उससे कम उम्र की लड़की के अभिभावक या माता-पिता अकाउंट खुलवा सकते हैं। इस योजना में सालाना कम से कम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं। इस अकाउंट को खुलवाने से आपको बेटी की पढ़ाई आद‍ि पर भव‍िष्‍य में होने वाले खर्चों से राहत म‍िलेगी। यह योजना 21 साल में मैच्योर होती है। इस योजना के तहत अकाउंट खुलवाने के 15 साल तक पैसे जमा करना होता है। बाकी के बचे साल के लिए ब्याज जुड़ती रहती है। मौजूदा समय में इस योजना में सालाना 8.2 फीसदी के हिसाब से ब्याज मिल रही है। इस योजना में हर तिमाही ब्याज में बदलाव होता है।

Sukanya Samriddhi Yojana: 31 मार्च तक यह काम नहीं किया तो बंद हो जाएगा अकाउंट, जानिए क्यों

सुकन्या समृद्धि योजना मे कब निकाल सकते हैं पैसे?

यह योजना तब मैच्योर होगी, जब बेटी 21 साल की हो जाएगी। इसमें जमा कराए गए पैसे को बिटिया के 18 साल की होने पर ही निकाला जा सकता है। 18 साल के बाद भी इस योजना से कुल राशि का 50 फीसदी हिस्‍सा ही निकाला जा सकता है। बेटी के 21 साल के होने पर पूरा पैसा निकाल सकते हैं। पैसा एकमुश्त या फिर किश्तों (instalments) में ले सकते हैं। एक साल में एक ही बार पैसा मिलेगा। अधिकतम पांच साल तक किश्त में पैसे ले सकते हैं। इस योजना के तहत मैच्योरिटी पीरियड से पहले पैसा निकाल सकते हैं। लेकिन शर्त यह है कि 15 साल तक पैसा जमा करना जरूरी है। तभी ये सुविधा मिलेगी। पैसे निकालने के लिए रिक्वेस्ट फॉर्म के साथ लड़की की आईडी लगाना जरूरी है।

सुकन्या समृद्धि योजना में जुटाएं 70 लाख रुपये

इस योजना की शुरुआत से लेकर अभी तक अधिकतम 9.2 फीसदी और न्यूनतम ब्याज दर 7.6 फीसदी मिला है। एक कैलकुलेशन के मुताबिक, अगर 21 साल की पूरी अवधि के दौरान औसत ब्याज दर 8 फीसदी रहती है और 15 साल तक आप इस स्‍कीम में हर साल 1.5 लाख रुपये का निवेश करते हैं तो इस अकाउंट के तहत आपको करीब 70 लाख रुपये मिलेंगे।

सुकन्या समृद्धि योजना में टैक्‍स का भी मिलता है फायदा

सुकन्या समृद्धि योजना टैक्स फ्री स्कीम है। इस पर EEE यानी तीन अलग-अलग स्तर पर टैक्स छूट मिलता है। पहला इनकम टैक्‍स एक्‍ट के सेक्शन 80C के तहत 1.50 लाख तक सालाना निवेश पर छूट। दूसरा इससे मिलने वाले रिटर्न पर टैक्‍स नहीं लगता। तीसरा मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम टैक्‍स फ्री है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।