Sukanya Samriddhi Yojana: SBI बैंक के साथ करें अपनी बेटी का भविष्य सुरक्षित, जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई

Sukanya Samriddhi Yojana (SSY): सुकन्या समृद्धि योजना सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली सेविंग स्कीम है

अपडेटेड Jan 24, 2022 पर 4:17 PM
Story continues below Advertisement
SBI बैंक के साथ करें अपनी बेटी का भविष्य सुरक्षित, जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई

Sukanya Samriddhi Yojana (SSY): सुकन्या समृद्धि योजना सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली सेविंग स्कीम है। यह योजना माता-पिता के लिए अपनी बच्चियों के भविष्य में निवेश करने का एक अच्छा विकल्प है। SSY खाते डाकघरों या रजिस्टर पब्लिक सेक्टर बैंकों के साथ खोली जा सकती हैं। सुकन्या समृद्धि खाता खोलने के लिए सेवा प्रदान करने वाले बैंकों में से एक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) भी शामिल है। आइए जानते हैं कैसे SBI में खोल सकते हैं सुकन्या समृद्धि योजना का खाता

चाहिए होंगे ये डॉक्यूमेंट्स

SSY खाता खोलने के लिए फॉर्म


लाभार्थी का जन्म प्रमाण पत्र

लाभार्थी के अभिभावक या माता-पिता का पते का प्रूफ

लाभार्थी के अभिभावक या माता-पिता का आईडी प्रूफ।

SBI में सुकन्या समृद्धि खाता कैसे खोलें?

SSY खाते के लिए आवेदन पत्र भरें।

डॉक्यूमेंट्स और फोटोग्राफ लगाएं

आवश्यक जमा यानी जितना जमा करना है उसका पेमेंट करें।

इतना जमा कर सकते हैं पैसा

माता-पिता या कानूनी अभिभावक बालिका की ओर से न्यूनतम 250 रुपये से लेकर 1.50 लाख रुपये की सीमा तक एक SSY खाता खोल सकते हैं।

न्यूनतम जमा सीमा

खाते के लिए न्यूनतम ₹250 प्रति वर्ष जमा करना आवश्यक है और प्रति वर्ष अधिकतम 1.5 लाख रुपये जमा करने की अनुमति है। ये पैसे कैश या चेक के जरिये जमा कर सकते हैं।

कब तक यह अकाउंट रहेगा जारी

सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट खोलने के बाद यह बच्ची के 21 साल के होने या 18 साल की उम्र के बाद उसकी शादी होने तक जारी रखा जा सकता है।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jan 24, 2022 4:17 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।