Sukanya Samriddhi Yojana: हर दिन सिर्फ 416 रुपए बचाकर आप अपनी बेटियों का भविष्य संवार सकते हैं, जानिए कैसे

Sukanya Samriddhi Yojana: सुकन्या समृद्धि योजना एक एक लंबी अवधि की योजना है। इसमें निवेश करके आप अपनी बेटी की पढ़ाई और भविष्य को लेकर निश्चिंत हो सकते हैं। इसमें सिर्फ हर दिन 416 रुपये जमा करने पर 65 लाख रुपये का फंड बन जाएगा

अपडेटेड May 30, 2022 पर 10:31 PM
सुकन्या समृद्धि योजना केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही एक ऐसी स्कीम है जो खासतौर पर बेटियों के लिए तैयार की गई है, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित किया जा सके

Sukanya Samriddhi Yojana: बेटियों के भविष्य के लिए केंद्र सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं। इसमें एक सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) भी है। जिसे साल 2015 में मोदी सरकार ने शुरू की थी। इस योजना में आप हर दिन महज 416 रुपये बचाकर अपनी बेटी को 65 लाख रुपये की मालकिन बना सकते हैं। यह एक लंबी अवधि की योजना है। इस योजना में पैसे जमा करके आप अपनी बेटी की पढ़ाई और भविष्य को लेकर निश्चिंत हो सकते हैं।

जानिए क्या है सुकन्या समृद्धि योजना?

यह एक ऐसी लंबी अवधि की योजना है। इसमें निवेश करके आप अपनी बेटी की पढ़ाई और भविष्य को लेकर निश्चिंत हो सकते हैं। इसके लिए आपको बहुत ज्यादा रकम भी निवेश करने की जरूरत भी नहीं होती। पहले ये तय कर लें कि आपको अपनी बिटिया के लिए जब वो 21 साल की होगी तो कितनी रकम चाहिए। उसी हिसाब से पैसे जमा करने होंगे।


सालाना 1.5 लाख रुपये तक कर सकते हैं जमा

ये बेटियों का भविष्य सुधारने के लिए सरकार की एक पॉपुलर योजना है। 10 साल तक की बेटी का सुकन्या समृद्धि योजना में अकाउंट खुलवाया जा सकता है। इसमें कम से कम 250 रुपये और अधिक से अधिक 1.50 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं। बेटी की 21 साल की उम्र होने पर यह योजना मैच्योर हो जाएगी। हालांकि, इस योजना में आपका निवेश कम से कम तब तक लॉक हो जाएगा जबतक की बेटी 18 साल की नहीं हो जाती। 18 साल के बाद भी कुल पैसों का 50 फीसदी निकाल सकते हैं। जिसका इस्तेमाल वो ग्रेजुएशन या आगे की पढ़ाई के लिए कर सकती है। इसके बाद सारा पैसा तभी निकाला जा सकता है जब वो 21 साल की उम्र की होगी।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: जानिए किसानों को कब मिलेगी 11वीं किश्त, पीएम मोदी ने किया तारीख का ऐलान

15 साल तक जमा होंगे पैसे

इस योजना की खासियत ये है कि आपको पूरे 21 साल तक पैसे नहीं जमा करना होता है। अकाउंट खोलने से लेकर 15 साल तक ही पैसे जमा किए जा सकते हैं। जबकि बेटी को 21 साल की उम्र तक ब्याज मिलता रहेगा। फिलहाल इस पर सरकार सालाना 7.6 फीसदी के हिसाब से ब्याज दे रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।