अप्रैल का महीना शुरू हो चुका है। ऐसे में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अप्रैल 2023 में पड़ने वाली बैंकिंग हॉलिडे (Bank Holiday In April 2023) की लिस्ट जारी कर दी है। इन छुट्टियों में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दोनों तरह की छुट्टियां शामिल हैं। यह बैंकिंग हॉलिडे अलग अलग जोन में अलग अलग होगा। ऐसे में सभी बैंक ग्राहकों के लिए बैंक हॉलिडे की लिस्ट से अपडेट रहना बेहद ही जरूरी भी हो जाता है। अप्रैल के महीने में छुट्टियों की लिस्ट खासी लंबी है। अप्रैल में कुल 15 दिन बैंक हॉलिडे रहेगा।
हर रविवार के साथ दूसरे और चौथे शनिवार को भी बंद रहता है बैंक
बता दें कि हर रविवार के साथ महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद होते हैं। 1 अप्रैल को बैंकों की सालाना बंदी के चलते आइजोल, शिलांग, शिमला और चंडीगढ़ जोन को छोड़ कर बाकी सभी जोन के बैंक रहे थे। वहीं 2 अप्रैल को रविवार के चलते भी बैंकों में अवकाश रहेगा। अगली बैंकिंग हॉलिडे महावीर जयंती के अवसर पर हमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बैंगलोर, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर और रांची जोन के बैंक बंद रहेंगे।
इन दिनों पर भी रहेगी छुट्टी
5 अप्रैल तो जगजीवन राम जयंती के मौके पर हैदराबाद जोन के बैंक बंद रहेंगे। 7 अप्रैल को गुड फ्राइडे के मौके पर अगरतला, अहमदाबाद, गुवाहाटी, जयपुर, जम्मू, शिमला और श्रीनगर को छोड़कर पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे। 8 अप्रैल को महीने का दूसरा शनिवार है जिस वजह से उस दिन देश भर के बैंकों में काम काज नहीं होगा। 9 अप्रैल को रविवार की वजह से देश भर के बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के मौके पर भोपाल, नई दिल्ली, रायपुर, शिलांग और शिमला को छोड़कर पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे। 15 अप्रैल को विशु, बोहाग, बिहू, हिमाचल दिवस, बंगाली नव वर्ष के मौके पर अगरतला, गुवाहाटी, कोच्चि, कोलकाता, शिमला और तिरुवनंतपुरम में बैंक अवकाश रहेगा।
16 अप्रैल से 22 अप्रैल के बीच भी रहेगी छुट्टी
16 अप्रैल को रविवार की वजह से पूरे देश भर के बैंकों में छुट्टी रहेगी। 18 अप्रैल को शब-ए-कद्र के मौके पर जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद रहेगा। इसके बाद 21 अप्रैल को ईद उल फितर के मौके पर त्रिपुरा, जम्मू-कश्मीर और केरल में बैंक बंद रहेंगे। 22 अप्रैल को महीने के चौथे सोमवार के चलते देश भर के बैंकों में काम काज नहीं होगा।