Get App

1 जून को होंगे ये तीन बड़े बदलाव, आपकी जेब और बजट पर पर पड़ेगा सीधा असर

हर महीने की पहली तारीख को कुछ अहम बदलाव किए जाते हैं, जिनका सीधा जुड़ाव रुपयों पैसों से होता है। जिस वजह से हमारे लिए भी इन बदलावों से वाकिफ होना बेहद ही जरूरी हो जाता है। आइये जानते हैं कि जून के शुरू होने से ऐसे कौन से अहम बदलाव होने जा रहे हैं जिनका सीधा असर हमारे बजट और जेब पर पड़ेगा। इन बदलावों गैस सिलेंडर की कीमतों जैसे कुछ बेहद ही अहम बदलाव भी शामिल होते हैं

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड May 26, 2023 पर 9:49 PM
1 जून को होंगे ये तीन बड़े बदलाव, आपकी जेब और बजट पर पर पड़ेगा सीधा असर
हर महीने की पहली तारीख को कुछ अहम बदलाव किए जाते हैं, जिनका सीधा जुड़ाव रुपयों पैसों से होता है

मई का महीना अब बस खत्म ही होने वाला है। ऐसे में जून के महीने की शुरुआत से ही कुछ ऐसे बदलाव होने जा रहे हैं जिनका सीधा असर आपकी जेब और बजट पर भी दिखाई देगा। हर महीने की पहली तारीख को कुछ अहम बदलाव किए जाते हैं, जिनका सीधा जुड़ाव रुपयों पैसों से होता है। जिस वजह से हमारे लिए भी इन बदलावों से वाकिफ होना बेहद ही जरूरी हो जाता है। आइये जानते हैं कि जून के शुरू होने से ऐसे कौन से अहम बदलाव होने जा रहे हैं जिनका सीधा असर हमारे बजट और जेब पर पड़ेगा।

LPG गैस सिलेंडर के दाम

सरकारी तेल, पेट्रोलियम और गैस कंपनियों की तरफ से हर महीने की पहली ही तारीख को LPG गैस सिलेंडर के दाम तय किए जाते हैं। ऐसे में इनकी कीमतें बढ़ या घट भी सकती हैं। सरकारी गैस कंपनियों की तरफ से अप्रैल और मई के महीने में लगातार 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई थी। हालांकि 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला था। मार्च 2023 में सरकार की तरफ से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपये तक घटाए गए थे। ऐसे में यह देखना होगा कि 1 जून को गैस सिलेंडर के दामों में क्या बदलाव किया जाता है।

छात्रों के लिए हैं 7 पॉकेट मनी सीक्रेट, ऐसे बचाएं पैसा और फिर जिंदगीभर करें आराम

इलेक्ट्रिक टू व्हीलर की कीमतों में होगा बदलाव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें