अगर आप ईपीएफ (EPF) के सदस्य हैं तो आप सरकार की तरफ से बनाए गए उमंग अप्लीकेशन (Umang App) के जरिए अपने मोबाइल फोन से ही पीएफ अकाउंट को ट्रैक कर सकते हैं। ईपीएफ खातों को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की तरफ से मैनेज किया जाता है। आप उमंग ऐप के जरिए अपने पीएफ अकाउंट को ऑनलाइन तरीके से मैनेज कर सकते हैं। पीएफ बैलेंस को ट्रैक करने और कोई भी दावा करने के लिए, ईपीएफ सेवाएं उमंग ऐप पर उपलब्ध हैं। सभी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए एक समर्पित ईपीएफओ पोर्टल भी है। उमंग ऐप एक ऐसा ऑफीशियल ऐप है जिसके जरिए आप ईपीएफओ की सर्विसेज का फायदा उठा सकते हैं।
उमंग ऐप (Umang App) न्यू ऐज गवर्नेंस के लिए एक यूनिफाइड मोबाइल अप्लीकेशन है। भारत में मोबाइल गवर्नेंस को चलाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MEITY) और राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन (NEGD) के द्वारा उमंग ऐप को डेवलप किया गया है। उमंग सभी भारतीय नागरिकों को केंद्र से लेकर स्थानीय सरकारी निकायों तक ऑल इंडिया भारतीय ई-गवर्नेंस सर्विसेज तक पहुँचने के लिए एक एक मंच देता है। इस ऐप के जरिए यूजर्स सरकारी विभागों और संगठनों से आधार, ईपीएफ, पैन, पासपोर्ट, डिजिलॉकर, भारत बिलपे और इस तरह की दूसरी सर्विसेज को ऐक्सेस कर सकते हैं।
उमंग ऐप के जरिए कर सकते हैं पीएफ अकाउंट से जुड़े ये काम
उमंग ऐप के जरिए यूजर्स को पीएफ का आंशिक/अंतिम सेटलमेंट अप्लाई करने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, उमंग पर यूजर्स इंप्लॉइज सेंट्रिक सर्विसेज के तहत अपने ईपीएफओ यूएएन को एक्टिव कर सकते हैं। आप एसएमएस के जरिए यूएएन एक्टिवेट नहीं कर सकते। हालाँकि, आप उमंग ऐप के जरिए यूएएन एक्टिवेट कर सकते हैं। आप उमंग ऐप के माध्यम से निकासी, अग्रिम और पेंशन दावा (ई-नामांकन के बाद) ऑनलाइन दाखिल कर सकते हैं।
उमंग ऐप के जरिए ले सकते हैं ये सर्विसेज
यूजर्स उमंग ऐप के जरिए सरकार की तरफ से दी जाने वाली कई सर्विसेज के अलावा मोबाइल फोन के माध्यम से पीएफ खातों को ट्रैक कर सकते हैं। पीएफ बैलेंस को ट्रैक करने और कोई भी दावा करने के लिए, ईपीएफ सेवाएं उमंग ऐप पर उपलब्ध हैं। सभी सर्विसेज को ऐक्सेस करने के लिए एक डेडिकेटेड ईपीएफओ पोर्टल भी मौजूद है। आप उमंग ऐप के जरिए पासबुक देखना, ऑनलाइन क्लेम को फाइल करना, क्लेम को ट्रैक करने, यूएएन को एक्टिव करने, यूएएन अलॉटमेंट, जीवन प्रमाण सबमिट करने और पेंशन पेमेंट ऑर्डर करने जैसे काम निपटा सकते हैं।