Tomato Price: देश के इन इलाकों में बढ़िया क्वालिटी के टमाटर सस्ते में मिल रहे हैं, फटाफट ऐसे खरीदें

Tomato Price: टमाटर की बढ़ी कीमतों से परेशान आम जनता को कुछ राहत मिली है। सरकार ने पिछले हफ्ते कीमतों में कमी लाने के लिए कुछ कदम उठाए थे। जिसका असर बाजार में दिखने लगा है। केंद्र सरकार के उपभोक्ता मामले के मंत्रालय के विभाग नेशनल कंज्यूमर कोऑपरेटिव फेडरेशन (NCCF) ने टमाटर की बिक्री शुरू कर दी। जिससे दाम में गिरावट आई है

अपडेटेड Jul 17, 2023 पर 3:12 PM
Tomato Price: दिल्ली-NCR के करी 23 इलाकों और कानपुर, पटना लखनऊ में सस्ते दाम पर टमाटर की बिक्री हो रही है

Tomato Price: केंद्र सरकार ने टमाटर की बढ़ी कीमतों में कमी लाने के लिए कई तरह की कोशिशें शुरू कर दी हैं। ऐसे में दिल्ली-NCR, कानपुर, लखनऊ और पटना जैसे कई इलाकों में 80 रुपये प्रति किलो के हिसाब से टमाटर बिक रहे हैं। केंद्रीय उपभोक्ता मंत्रालय के विभाग नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन ऑफ इंडिया (National Cooperative Consumer Federation of India - NCCF) और नेशनल एग्रीकल्चर कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (National Agricultural Cooperative Marketing Federation of India - NAFED) की ओर से टमाटर बेच जा रहे हैं। पहले 90 रुपये प्रति किलो के हिसाब से टमाटर बेचे जा रहे थे। अब इसमें 10 रुपये की कटौती कर दी गई है।

टमाटर की कीमतों में स्थिति पहले से बेहतर होने के चलते सरकार ने यह फैसला लिया है। उपभोक्ता मंत्रालय का विभाग NCCF दिल्ली एनसीआर समेत देश के अलग-अलग इलाकों में उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाने के लिए सीधे टमाटर बेच रहा है।

किन राज्यों में मिल रहे हैं सस्ते टमाटर


दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पटना में खासतौर पर टमाटर सस्ते भाव पर बेचे जा रहे हैं। जिससे बढ़ी हुई कीमतों से हलकान लोगों को कुछ राहत मिली है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक टमाटर के रेट लोगों की पहुंच से बाहर जाते देखकर केंद्र सरकार एक्शन में आई और टमाटर के थोक दामों को नीचे लाने के कदम उठाए गए है।

दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में मुख्य रूप से टमाटर के दामों को घटाने की कोशिश का असर दिख रहा है। यहां 80 रुपये प्रति किलो के रेट पर अब ये सब्जी मिल रही है। टमाटर का भाव 150 रुपये किलो के आसपास चल रहे हैं। कहीं-कहीं इसकी कीमत 200 रुपये पर चली गई है।

दिल्ली-NCR में यहां से खरीदें सस्ते टमाटर

फरीदाबाद- ओल्ड फरीदाबाद मेट्रो स्टेशन

गुरुग्राम- प्रेम नगर, गोल चक्कर

गुरुग्राम- सिग्नेचर टावर चौक

डिफेंस कॉलोनी- दुर्गा पूजा पार्क

सरोजिनी नगर- मेट्रो स्टेशन

आरके पुरम सेक्टर-3- बस स्टैंड के नजदीक

पटेल नगर- मेट्रो स्टेशन आईवीएफ हॉस्पिटल के नजदीक

राजौरी गार्डन- मेन मार्केट

जनकपुरी- ब्लॉक सी-2, मेन रोड

साउथ मोती बाग- पीएनबी, नानकपुरा के पास

चिराग दिल्ली- मदर डेयरी के पास

आदर्श नगर- मेट्रो स्टेशन

मंगोल पुरी- मंगोल पुरी चौक

रोहिणी- बेगमपुर एक्सटेंशन

खिचड़ीपुर- केंद्रीय विद्यालय के पास

बख्तावरपुर- सुभाष चौक

शकरपुर- मदर डेयरी के पास

जीटीबी नगर- अवतार कॉलोनी

विनोद नगर ईस्ट- भारती चौक

ताजपुर- शिव मंदिर के पास

टिगीपुर- टिगीपुर मोड़ के पास

टमाटर ने किसान की बदल दी किस्मत! एक महीने में बन गया करोड़पति

कानपुर में यहां से खरीदें सस्ते टमाटर

रामादेवी में पुलिस थाने के पास, घंटाघर में कानपुर सेंट्रल के पास, नवीन मार्केट में होटल लैंडमार्क के पास, विजय नगर में सब्जी मंडी, श्याम नगर में 56 भोग के पास, माल रोड इलाके में नरारा चौराहा, सिविल लाइन में रामेश्वर अपार्टमेंट के पास, ग्वातोली में चर्च के पास, आर्य नगर में सब्जी मंडी और रावतपुर में रेव मोती मॉल के पास टमाटर खरीद सकते हैं।

लखनऊ में यहां मिल रहे हैं सस्ते टमाटर

गोल मार्केट लखनऊ, नवीन मंडी स्थल सीतापुर रोड के गेट नंबर दो के पास, मुंसीपुलिया सेक्टर सेक्टर में सब्जी मंडी के पास, तेलीबाग मेन चौराहा, आलमबाग मेन चौराहा, ठाकुरगंज चौक, मंडीयाव, मुलायम चौराहा जानकीपुरम, कपूरथला नगर निगम ऑफिस, गोमती नगर में पत्रकारपुरम चौराहा के पास, तेलहीपुलिया में सब्जी मंडी के पास, चिनहट मेन तिराहा के पास टमाटर की बिक्री हो रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।