Tomato Price: दिल्ली-NCR में होगी टमाटर की मेगा सेल! 70 रुपए के भाव से होगी बिक्री, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान

निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने सदन में बताया कि NCCF और NAFED जैसी सहकारी समितियों के जरिए बिक्री के लिए महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक से टमाटर खरीदे जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ये प्रणाली 14 जुलाई से बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान में लागू हो गई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में मोबाइल वैन NCCF और NAFED आउटलेट के रूप में काम करती हैं

अपडेटेड Aug 10, 2023 पर 2:55 PM
Tomato Price: दिल्ली-NCR में होगी टमाटर की मेगा सेल!

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने कहा कि कीमतें बढ़ने के कारण दिल्ली-NCR में टमाटर (Tomato) 70 रुपए प्रति किलोग्राम पर बेचा जाएगा। उन्होंने कहा कि नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NCCF) इस हफ्ते के आखिर में दिल्ली-NCR में रियायती दर पर टमाटर की बिक्री करेगा। उन्होंने बताया कि NCCF और NAFED जैसी सहकारी समितियों के जरिए बिक्री के लिए महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक से टमाटर खरीदे जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, ये प्रणाली 14 जुलाई से बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान में लागू हो गई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में मोबाइल वैन NCCF और NAFED आउटलेट के रूप में काम करती हैं।

निर्मला सीतरमण ने कहा, "NCCF हफ्ते की आखिर में दिल्ली-NCR में टमाटर के मेगा सेल चलाने की प्लानिंग कर रहा है। इस दौरान 70 रुपए किलोग्राम की दर से दिल्ली के हर कोने और इलाकों में टमाटर बेचे जाएंगे।"


उन्होंने कहा कि भारत ने आयात प्रतिबंध हटाकर नेपाल से टमाटर का आयात शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि आयात की पहली खेप शुक्रवार तक वाराणसी, लखनऊ और कानपुर में पहुंचने की संभावना है।

Business Idea: मसाले के बिजनेस से मोटे मुनाफे की गारंटी, घर बैठे फटाफट करें शुरू

पिछले हफ्ते टमाटर की कीमतों में अचानक उछाल देखा गया। प्रमुख उत्पादक इलाकों में भारी बारिश के कारण सप्लाई में रुकावट के कारण रसोई से जुड़ी जरूरी खाने-पीने की चीजों की कीमतों में उछाल देखा गया है।

संसद में अविश्वास पर चर्चा के दौरान सरकार की नीतियों का बचाव करते हुए, वित्त मंत्री ने कहा कि भारत ने उल्लेखनीय आर्थिक बदलाव दिखाया है। उन्होंने कहा कि प्रगति केवल बयानबाजी के बजाय कामों से हासिल की जाती है।

कुछ विकसित देशों की स्थिति की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए उन्होंने कहा, "यूनाइटेड किंगडम का संघर्ष, जहां बैंक ऑफ इंग्लैंड ने लगातार 14 बार ब्याज दरें बढ़ाई हैं, और यूरोपीय सेंट्रल बैंक का हाई इंफ्लेशन के साथ संघर्ष, जिसने ब्याज दरों को नौ बार बढ़ाया है।"

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "वैश्विक आर्थिक प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद, भारत की अर्थव्यवस्था ने सराहनीय बढ़ोतरी हासिल की है।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।