Get App

Tomato Price: कई सारी जगहों पर 155 रुपये KG पर पहुंची कीमतें, इस वजह से बढ़ रहे हैं सब्जियों के दाम

सब्जियों की कीमतों में इस वक्त आग लगी हुई है। अब जले पर नमक रगड़ने का काम किया है मानसून ने। मानसून के आगमन के साथ ही होने वाली बारिश की वजह से सप्लाई पर असर पड़ा है। जिस वजह से सब्जियों की कीमत पहल के मुकाबले ज्यादा बढ़ी है। टमाटर की कीमतें (Tomato Price) तो कई सारी जगहों पर 150 रुपये के पास पहुंच गई हैं। आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि बारिश के चलते पैदावार में भी कमी आई है। जिस वजह के कई सारी जगहों पर टमाटर की कीमतें 155 रुपये किलो तक पहुंच गई हैं।

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Jul 05, 2023 पर 9:42 PM
Tomato Price: कई सारी जगहों पर 155 रुपये KG पर पहुंची कीमतें, इस वजह से बढ़ रहे हैं सब्जियों के दाम
टमाटर की कीमतें (Tomato Price) तो कई सारी जगहों पर 150 रुपये के पास पहुंच गई हैं। आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि बारिश के चलते पैदावार में भी कमी आई है

दिल्ली में कितनी हो गई टमाटर की कीमतें
देश की राजधानी दिल्ली में बारिश के चलते पैदावार में कमी आने की वजह से सप्लाई पर असर पड़ा है। जिस वजह से दिल्ली और इसके आस पास के एनसीआर इलाके में टमाटर की खुदरा कीमतें 140 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई हैं।

कई सारे जगहों पर 155 रुपये किलो पहुंचा टमाटर
आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि बारिश के कारण उत्पादक क्षेत्रों में आपूर्ति की कमी के कारण देश भर के प्रमुख शहरों में टमाटर की खुदरा कीमतें 155 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं।

यहां पर सबसे सस्ता मिल रहा है टमाटर
प्रमुख शहरों में, टमाटर की खुदरा कीमतें 58 से 148 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच रहीं, सबसे अधिक कीमत कोलकाता में 148 रुपये प्रति किलोग्राम और सबसे कम कीमत मुंबई में 58 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई।

कहां सबसे महंगा मिल रहा है टमाटर
उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पूरे भारत में औसत खुदरा कीमत 83.29 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जबकि औसत कीमत 100 रुपये प्रति किलोग्राम थी। आंकड़ों से पता चलता है कि सबसे अधिक कीमत 155 रुपये प्रति किलोग्राम पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें