टमाटर की कीमतों में आम आदमी को जल्द मिलेगी राहत, नेपाल से होंगे आयात

Tomato Price: बाजार में अचानक उछाल से सब्जियों के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। लेकिन टमाटर के भाव से हर कोई परेशान हैं। इस बीच केंद्र सरकार ने नेपाल से टमाटर आयात करने का फैसला किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, टमाटर आयात की पहली खेप शुक्रवार तक वाराणसी, लखनऊ और कानपुर में पहुंच जाएगी

अपडेटेड Aug 10, 2023 पर 3:19 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Tomato Price: टमाटर की बढ़ती कीमतों के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है

Tomato Price: टमाटर के भाव आसमान छू रहे हैं। आम जन के किचन से टमाटर गायब सा हो गया है। इस बीच केंद्र सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत देने का ऐलान किया है। देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने कहा कि जल्द ही नेपाल से टमाटर का आयात किया जाएगा। केंद्र सरकार का यह फैसला उस समय आया है। जब देश भर में टमाटर की कीमतें हाई रिकॉर्ड पर बनी हुई हैं। वित्त मंत्री ने बताया कि निर्मला सीतारमण ने संसद में कहा कि टमाटर आयात की पहली खेप उत्तर प्रदेश के वाराणसी, लखनऊ और कानपुर शहरों में शुक्रवार तक पहुंचने की संभावना है।

बता दें कि हाल ही टमाटर के दाम 250 रुपये किलो तक पहुंच गए। ज्यादा बारिश, अत्यधिक गर्मी और वायरस के प्रकोप के चलते टमाटर की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।

नासिक से टमाटर की बढ़ी आवक 


उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में टमाटर की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि यहां नासिक से टमाटर की सप्लाई हो रही है। खुले बाजार में टमाटर के दाम 150 रुपये किलो तक आ गए हैं। मुरादाबाद की मंडी में करीब 32 किलो टमाटर आया है। नासिक से टमाटर की आवक शुरू हो गई है। वहीं शासन के निर्देश पर मंडी प्रशासन की ओर से स्टॉल लगाकर 100 रुपये प्रति किलो की दर से तीन क्रेट टमाटर बिकवाया गया। सरकार का मकदस है कि इससे टमाटर की कीमतों में गिरावट आएगी।

PM Kisan Yojana: 15वीं किश्त के लिए सरकार ने लिया बड़ा फैसला, फटाफट करें ये काम

टमाटर के उत्पादन में आई कमी

देश में टमाटर की बुवाई का एर‍िया 21000 हेक्टेयर बढ़ गया है। जबक‍ि उत्पादन 73000 मीट्रिक टन कम हो गया है। उत्पादन में कमी के पीछे लू, अत‍िवृष्ट‍ि-बाढ़ और कीटों के अटैक समेत कई कारण बताए जा रहे हैं। इसकी वजह से मांग और आपूर्त‍ि में अंतर आ गया और दाम बढ़ गए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।