Get App

Tomato Prices Hike: महंगाई के तेवर से टमाटर फिर हुआ लाल, तमिलनाडु में 200 रुपये किलो के पार

Tomato Prices Hike: देश में टमाटर की कीमतों में गिरावट के आसार बेहद कम नजर आ रहे हैं। तमिलनाडु में टमाटक के भाव 200 रुपये प्रति किलो पहुंच गए हैं। इस बीच कारोबारियों का कहना है कि अगले हफ्ते इसके दाम 250 रुपये तक जा सकते हैं। कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के चलते टमामटर की आवक में कमी आई है

Jitendra Singhअपडेटेड Jul 31, 2023 पर 9:52 AM
Tomato Prices Hike: महंगाई के तेवर से टमाटर फिर हुआ लाल, तमिलनाडु में 200 रुपये किलो के पार
Tomato Prices Hike: बारिश की वजह से टमाटर की फसल बर्बाद हो गई है। जिससे कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है

Tomato Prices Hike: टमाटर के दाम फिर से दिनों दिन लाल होने लगे हैं। इसके दाम में गिरावट के आसार बेहद कम नजर आ रहे हैं। तमिलनाडु में टमाटर के थोक भाव (wholesale cost) 200 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। सूबे की राजधानी के कई इलाकों में टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं। चेन्नई के कोयम्बेडु थोक बाजार (Koyambedu wholesale market) में टमाटर (Tomato) की कमी के कारण दाम तेजी से बढ़े हैं। टमाटर की बढ़ती कीमतों से तमिलनाडु में लोगों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

कोयम्बेडु बाजार में थोक सब्जी विक्रेता पी.वी. अहमद (P.V. Ahmad) ने कहा, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। जिससे टमाटर की फसल को काफी नुकासन हुआ है। ऐसे में दोनों राज्‍यों से टमाटर की आवक हो गई है। इससे बाजार में टमाटर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।

अगले हफ्ते टमाटर के दाम 250 रुपये किलो तक जा सकते हैं

वहीं कारोबारियों का कहना है कि अभी इसके दाम में बढ़ोतरी जारी रह सकती है। अगले हफ्ते इसके दाम 250 रुपये किलो तक पहुंच सकते हैं। कोयम्बेडु होलसेल मर्चेंट्स एसोसिएशन (Koyambedu Wholesale Merchants Association) के सचिव पी. सुकुमारन ने कहा कि इस बार बाजार के इतिहास में पहली बार टमाटर की कीमत 200 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। हम उम्मीद कर रहे थे कि 20 जुलाई तक इसकी कीमतें स्थिर हो जाएंगी। लेकिन अचानक बारिश के कारण फसल बर्बाद हो गई। आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में 50 फीसदी से ज्यादा टमाटर की खेती बारिश के कारण बर्बाद हो गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें