Business Idea: कम पैसे लगाकर शुरू करें ये टॉप 10 बिजनेस, होगी छप्पर फाड़ कमाई
Business Idea: अगर आप किसी नए बिजनेस की तलाश में हैं तो आज हम आपको कई बिजनेस आइडियाज (New Business Ideas) दे रहे हैं। ये ऐसे बिजनेस हैं। जहां बेहद कम लागत के साथ मोटी कमाई कर सकते हैं। इन्हें शुरू करते ही लॉटरी निकल पड़ेगी। सिक्योरिटी एजेंसी, कपड़ों की दुकान समेत कई बिजनेस पर चर्चा कर रहे हैं
Business Idea: आज कल के इस अर्थयुग में लोगों का रुझान बिजनेस की ओर ज्यादा बढ़ा है। लिहाजा बिजनेस के जरिए बंपर कमाई कर सकते हैं
Business Idea: अगर आप भी नौकरी से तंग आ गए हैं और बंपर कमाई करने की तलाश में हैं तो यह तलाश आपकी जरूर पूरी होगी। मोटी कमाई के लिए आप बिजनेस का सहारा ले सकते हैं। आज हम कुछ ऐसे बिजनेस आइडिया (Business Ideas) के बारे में चर्चा कर रहे हैं। जहां आप अपने शौक, कौशल और बजट के हिसाब से शुरू कर सकते हैं। हम जो बिजनेस आडिया दे रहे हैं। इनमें ज्यादा लागत नहीं आती है। यानी बेहद कम पैसों में इन्हें शुरू कर अंधाधुंध पैसे कमा सकते हैं। ये ऐसे बिजनसे हैं, जिनमें घाटा लगने के चांस बहुत कम है। ये सदाबहार है। यानी इनकी डिमांड साल भर बनी रहती है।
आज कल के इस अर्थयुग में लोगों का रुझान बिजनेस की ओर ज्यादा बढ़ा है। ऐसे में आप वर्चुअल असिस्टेंट, योगा क्लास, पार्किंग, पौधों की दुकान, जानवरों के खाने-पीने के सामान की दुकान, कपड़ों का बिजनेस, सिक्योरिटी एजेंसी, इंश्योरेंस एजेंट, पुरानी कारों का बिजनेस, ड्राइविंग स्कूल जैसे तमाम बिजनेस में हाथ आजमा सकते हैं।
ये हैं टॉप 10 बिजनेस आइडियाज
1 - योगा क्लासेस के जरिए करें मोटी कमाई
योग करना पसंद है और इसमें पारंगत भी हैं तो इसे करियर के तौर पर चुन सकते हैं। अगर ट्रेन्ड नहीं हैं तो सही जगह से ट्रेनिंग लेने के बाद इस फील्ड में हाथ आजमा सकते हैं। ऐसे में केवल एक पात्रता है कि आपको इस फील्ड में रुचि होनी चाहिए। दूसरों की मदद करने का जज्बा भी जरूरी है। दूसरों को योग सिखाने से पहले जरूरी है कि आपको पर्सनल लेवल पर इसकी अच्छी जानकारी होनी चाहिए। इसके लिए आप किसी सर्टिफाइड इंस्टीट्यूट से योग सीख सकते हैं। याद रहे ऐसा ही संस्थान चुनें जो योगा सर्टिफिकेशन बोर्ड (YCB) से मान्यता प्राप्त हो। अगर वन ऑन वन ट्रेनिंग ले रहे हैं तो ये ध्यान रहे कि आपका इंस्ट्रक्टर वाईसीबी सर्टिफाइड हो। किसी भी दशा में मान्यता प्राप्त संस्थान या ट्रेन्ड टीचर से ही शिक्षा लें।
2 - वर्चुअल असिस्टेंट
आज के टाइम में लगभग सभी कंपनियों को वर्चुअल असिस्टेंट की जरूरत होती है। वर्चुअल असिस्टेंट के रूप में काम कैसे शुरू करें, यह जानने से पहले वर्चुअल असिस्टेंट क्या होता है, इस बारे में जानना जरूरी है। वर्चुअल असिस्टेंट वह व्यक्ति होता है जो किसी रिमोट लोकेशन से कंपनी को कई तरह की सर्विस मुहैया कराता है। इन सेवाओं में कंपनी से जुड़ा प्रशासनिक काम, कॉल करना, ईमेल भेजना, कंपनी की मीटिंग शेड्यूल करना जैसे तमाम काम शामिल हैं। आज के वक्त में वर्चुअल असिस्टेंट की मांग बहुत बढ़ गई है। यह वर्क फ्रॉम होम जॉब है। इस जॉब में सैलरी बहुत अच्छी होती है।
3 – पौधों की दुकान
आज के समय में हर किसी को प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन आदि समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लोग स्वच्छ वायु पाने के लिए अपने घरों की बालकनी, छत आदि पर पेड़ पौधे लगाना पसंद करते हैं। इन पेड़-पौधों को वह पौधों की शॉप से खरीदते हैं। पौधों की शॉप खोल सकते हैं। यह एक अच्छा बिजनेस आइडिया है। इसमें लागत भी कम आती है। इस बिजनेस के जरिए कम पैसे में मोटी कमाई कर सकते हैं। पौधों की दुकान खोलने के लिए आपको मार्केट में एक अच्छी दुकान लेनी होगी, जहां पर आप अपना काम शुरू कर सकें।
अगर आपके पास मेन मार्केट में अच्छी-खासी खुली जगह है, तो आप पार्किंग का काम शुरू कर सकते हैं। आजकल ज्यादातर लोग बाहर जाने के लिए पर्सनल व्हीकल का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में उन्हें पार्किंग की समस्या का सामना करना पड़ता है। अगर आप एक वाहन के 40-50 रुपये लेते हैं तो भी दिन भर में मोटी कमाई हो जाएगी। किराए की जगह लेकर भी पार्किंग का बिजनेस शुरू कर सकते हैं।
5 – जानवरों के खाने पीने के सामान की दुकान
जानवरों के खाने-पीने के सामान की दुकान भी खोलकर मोटी कमाई कर सकते हैं। आज कल बड़े शहरों में बहुत से लोग कुत्ते पालते हैं। कुछ लोग बिल्लियां भी पालते हैं। वहीं शहरों में दूध डेयरी के बिजनेस के लिए जानवर भी पाले जाते हैं। ऐसे में जानवरों के खाने पीने के सामान के जरिए मोटी कमाई कर सकते हैं। ऐसी दुकानें शहरों में कम होती है। लोगों को अपने कुत्तों के खाने का सामान लाने के लिए यहां-वहां भटकना पड़ता है। जहां जानवरों का क्लीनिक हो। वहां यह दुकान खोल सकते हैं।
6 – सिक्योरिटी एजेंसी
सिक्योरिटी एजेंसी (Security Agency) खोलकर आप नौकरी देने वाले भी बन सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ एक कमरे की जरूरत है। यानी आप बेहद कम खर्च में इस बिजनेस में हाथ आजमा सकते हैं। बड़ी से बड़ी कंपनी हो या छोटे-छोटे काम करने वाले सर्विस सेक्टर के दफ्तर, हर किसी को सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी गार्ड्स की जरूरत पड़ती है। सिक्योरिटी गार्ड की डिमांड दिनों दिन बढ़ती जा रही है। इस बिजनेस में मंदी आने के चांस बेहद कम है। सुरक्षा की जरूरत सबको पड़ती है। कोई धनवान हो या बड़ा कारोबारी वो अपनी सुरक्षा के लिए हमेशा भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी की तलाश में रहता है।
7 – कपड़ों का बिजनेस
कपड़ो का बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं। इस बिजनेस में आपके पास बहुत सारे ऑप्शन होते हैं, जैसे कि आप चाहे तो रेडीमेड कपड़ों की दुकान खोल सकते हैं। साड़ियों की दुकान खोल सकते हैं। शर्ट पैंट की दुकान भी खोल सकते हैं। आप चाहे तो कपड़ों का थोक बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए अच्छी-खासी लागत लगानी पड़ती है। इसमें फायदा भी बहुत अच्छा होता है। अगर आपके पास ज्यादा लागत लगाने के लिए पैसे नहीं है, तो आप छोटी दुकान भी खोल सकते हैं। फिर जैसे-जैसे कस्टमर बढ़ते जाएं और अच्छा मुनाफा होने लगे, तो आपने दुकान को बड़ा कर सकते हैं।
आजकल लोग घर, गाड़ी, स्वास्थ्य, फसल सभी का इंश्योरेंस कराते हैं। ऐसे में इंश्योरेंस एजेंट की मांग बढ़ गई है। आप चाहे तो एक इंश्योरेंस एजेंट के रूप में अपना करियर शुरू कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी इंश्योरेंस एजेंसी से जुड़ना होगा। आप का मुख्य काम लोगों को उस एजेंसी के इंश्योरेंस प्लान के बारे में बताना होगा। लोगों की कंपनी की इंश्योरेंस प्लान में दिलचस्पी पैदा कर आप लोगों को उस इंश्योरेंस प्लान में पैसा इन्वेस्ट करने के लिए मनाएंगे। आप कंपनी के जितने कस्टमर्स बढ़ाएंगे, आपकी सैलरी में उसी हिसाब से इजाफा होगा।
9 – ड्राइविंग स्कूल
आज के समय में बच्चे हो या फिर बड़े गाड़ी चलाना तो हर कोई सीखना चाहता है। लेकिन गाड़ी चलाना खुद से सीखना आसान नहीं होता। लिहाजा लोग गाड़ी चलाना सीखने के लिए ड्राइविंग स्कूल ज्वाइन करते हैं। जहां पर उन्हें गाड़ी चलाना सिखाया जाता है। अगर आप अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। ड्राइविंग करनी आती है तो आप ड्राइविंग स्कूल खोल सकते हैं। इसमें लागत थोड़ा ज्यादा आएगी, लेकिन मोटी कमाई कर सकते हैं।
10 – पुरानी कारों की बिक्री का बिजनेस
पुरानी कारों का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको तीन-चार लाख रुपए की लागत लगानी होगी। साथ ही आपको एक बड़ा गैराज भी लेना होगा। आज कल बहुत से लोग अपनी कार खरीदना चाहते हैं, लेकिन बजट नहीं होने के चलते पुरानी कारों की ओर रूख कर रहे हैं।