सरकार ने इंप्लॉयर्स के लिए इंप्लॉई कम रिटर्न (ECR) चालान जमा करने और EPF अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करने के लिए UAN और आधार को एक साथ लिंक करना कंपलसरी बना दिया है। 30 अप्रैल, 2021 को एक गजट अधिसूचना के जरिए सरकार ने सोशल सिक्योरिटी कोड 2020 की धारा 142 के मुताबिक यह ऐलान किया था। ऐसे में अब सभी नौकरीपेशा लोगों के लिये यह जानना जरूरी है कि उनका UAN आधार से लिंक है या नहीं।
UAN आधार लिंक स्टेटस चेक करने का पूरा प्रोसेस
UAN आधार लिंक स्टेटस को चेक करने के लिए सबसे पहले आपको इसके मेंबर सेवा पोर्टल पर https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ जाना होगा। इसके बाद आपको अपना UAN और पासवर्ड लॉगइन करके अपने अकाउंट को लॉगइन करना होगा। एक बार लॉगइन हो जाने के बाद आपको मैनेज टैब में जाकर केवाईसी का ऑप्शन चुनना होगा। इसके बाद वेरिफाईड डॉक्युमेंट टैब के तहत स्क्रीन पर चेक करें। अगर आपका आधार नंबर आपको यहां पर दिखता है और एक्सेप्टेड है तो इसका मतलब यह हुआ कि आपका आधार नंबर UAN से जुड़ा हुआ है। अगर आपका आधार नंबर वेरिफाईड डॉक्युमेंट टैब के अंदर नहीं दिख रहा है तो आपको अपने UAN को आधार से लिंक करना होगा।
ऐसे लिंक कर सकते हैं UAN-आधार
अपने UAN को आधार से लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको UAN नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद आपके वेरिफाई नंबर पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी वेरिफाई करने के बाद आपको अपना आधार डिटेल इंटर करना होगा। इसके बाद आपके आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। ओटीपी वेरिफाई होने के बाद आपका आधार UAN से लिंक्ड हो जाएगा।
मेंबर पोर्टल के जरिए कैसे होगा लिंक
आप अपने आधार को EPF के मेंबर पोर्टल से भी लिंक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको इसके पोर्टल https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/ पर लॉग इन करना होगा। इसके बाद आपको मैनेज टैब पर क्लिक करके केवाईसी के ऑप्शन को क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको आधार का ऑप्शन चुन कर अपना आधार नंबर और नाम दर्ज करना होगा। इसके बाद सेव बटन पर क्लिक करना होगा। एक बार सेव करने के बाद यह पेंडिंग केवाईसी के अंदर दिखाई देगा। इसके बाद यह मंजूर होने के लिए इंप्लॉयर के पास भेजा जाएगा।