UP Govt: दिव्यांगजनों को उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। शादी के समय मिलने वाला ग्रांट के लिए अब दिव्यांगजनों को दफ्तर के चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। इतना ही नहीं दिव्यांगजनों को शादी का पंजीकरण रजिस्ट्रार कार्यालय में कराने के बाद प्रमाण पत्र लेने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। सिर्फ शादी का कार्ड दिखाकर पैसे हासिल कर सकते हैँ। इससे दिव्यांगजनों को शादी में मिलने वाले ग्रांट हासिल करने में सहूलियत होगी। दरअसल, उत्तर प्रदेश में योगी सरकार दिव्यांगजन सशक्तिकरण के लिए कई सुविधाएं मुहैया करा रही है। सूबे में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने दिव्यांगजनों को सहूलियत देने के लिए नियमों में काफी ढील दी है।
