रिलायंस जियो (Reliance Jio) के ग्राहकों को ये खास सुविधा मिलने वाली है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने बुधवार को कहा कि यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ऑटोपे अब माईजियो (My Jio) ऐप पर लाइव है। Jio ग्राहक अब अपने विभिन्न टैरिफ प्लान के लिए UPI AUTOPAY का उपयोग करके MyJio ऐप पर परमानेंट निर्देश सेट कर सकते हैं।
जियो ने कहा कि वह NPCI द्वारा शुरू की गई अनूठी ई-जनादेश सुविधा के साथ लाइव होने वाला टेलिकॉम सेक्टर का पहला खिलाड़ी है।
1 अक्टूबर 2020 से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के एक आदेश के बाद यूटिलिटी बिल, बीमा प्रीमियम, सब्सिक्रिप्शन आदि का ऑटो डेबिट रूक गया था जिसमें अब RBI की नई गाइडलाइंस के मुताबिक यूटिलिटी बिल की ऑटो पेमेंट से पहले एडिशनल फैक्टर ऑथेन्टिकेशन (AFA) करना जरूरी है। रेकरिंग पेमेंट डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई और प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट के जरिये की जाती है।
UPI ऑटोपे के साथ Jio यूजर्स वैलिडिटी खत्म होने के बाद भी अपनी रिचार्ज की तारीख याद रखने की आवश्यकता नहीं होगी क्योंकि यूजर्स द्वारा चुने गए टैरिफ प्लान को निर्धारित तिथि पर अपने आप रिन्यू हो जाएगा।
आरबीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार 5,000 रुपये तक की रिचार्ज राशि के लिए ग्राहकों को रिचार्ज लेनदेन को मान्य करने के लिए यूपीआई पिन दर्ज करने की आवश्यकता नहीं है। NPCI ने अपने बयान में कहा कि उपयोगकर्ता यूपीआई ऑटोपे के माध्यम से अपनी आवश्यकताओं के अनुसार टैरिफ प्लान रिवाइज कर सकते हैं।
जियो के डायरेक्टर किरण थॉमस ने कहा कि अब प्रीपेड और पोस्टपेड यूजर्स को तारीख याद रखने की जरूरत नहीं होगी। यूपीआई ऑटोपे यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। ग्राहक इसे हमेश ऑन रखकर इस्तेमाल कर सकते हैं।