अगर आपके पास बैंक अकाउंट नहीं है, लेकिन यूनिफाइड इंटरफेस पेमेंट सिस्टम यानी UPI का इस्तेमाल करते हैं तो टेंशन मुक्त हो जाइये। बैंक अकाउंट नहीं होने पर भी UPI के जरिए पेमेंट कर सकते हैं। दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अब UPI यूजर्स के लिए UPI Circle फीचर में कई सुविधाएं मुहैया कराई हैं। इसे नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी NPCI की ओर से लॉन्च किया गया है। इस फीचर का ऐलान रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) हाल के दिनों में किया है। इस नए फीचर के आने से उन लोगों को काफी राहत मिलेगी जो शेयरिंग इज केयरिंग पर भरोसा करते हैं।
