UPI ID Blocking Steps: मोबाइल चोरी होने पर फौरन UPI ID करें ब्लॉक, ये बेहद आसान तरीका

How to Block UPI ID: अगर आपका स्मार्टफोन चोरी हो जाए तो सबसे पहले यूपीआई आईडी को ब्लॉक करना चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया तो फोनपे, गूगल पे और पेटीएम जैसे यूपीआई पेमेंट ऐप का खतरा बढ़ सकता है। इसे आप ऑनलाइन भी ब्लॉक कर सकते हैं। यहां हम बेहद आसान उपाय बता रहे हैं

अपडेटेड Jul 29, 2024 पर 4:41 PM
Story continues below Advertisement
How to Block UPI ID: फोन चोरी होने पर सबसे पहले सिम को ब्लॉक करें।

इन दिनों डिजिटल का जमाना है। ऑनलाइन पेमेंट आज के समय में इंडिया में आम हो गया है। इस समय देश में लोग कैश कैरी करने से बेहतर ऑप्शन यूपीआई के जरिए पेमेंट करना बेहतर समझते हैं। इसमें चेंज पैसों का झंझट नहीं रहता है। दूसरा आपको हमेशा अपने साथ वॉलेट या पर्स टांगकर चलने की जरूरत नहीं रहती है। ऑनलाइन पेमेंट के लिए बस आपके पास मोबाइल फोन होना चाहिए। इससे सिर्फ क्यूआर कोड स्कैन करके मनचाहा अमाउंट का आसानी से पेमेंट कर सकते हैं। ऐसे में अगर आपका स्मार्टफोन चोरी हो जाए तो UPI (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) ID को ब्लॉक करना बेहद जरूरी है। इससे बैंकिंग फ्रॉड का खतरा कम हो जाएगा।

वैसे भी स्मार्टफोन ने हमारी जिंदगी को बहुत आसान बना दिया है। यही वजह है कि आज हर हाथ में स्मार्टफोन है। देश में स्मार्टफोन की संख्या में तेजी से बढ़ी है। लेकिन इसके साथ स्मार्टफोन चोरी और स्मार्टफोन से जुड़े फ्रॉड के मामलों में भी इजाफा हुआ है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश में हर महीने करीब 50,000 मोबाइल फोन चोरी होते हैं। ऐसी घटनाएं बस, ट्रेन या बाजार कहीं भी हो सकती हैं। मोबाइल चोरी होने पर लोगों को सबसे ज्यादा डर पर्सनल और फाइनेंशियल डेटा के लीक होने का होता है। कई बार अपराधी आपके सिम कार्ड का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों के लिए भी कर सकते हैं।

फोनपे पर यूपीआई आईडी को ऐसे करें ब्लॉक


अगर आप ऑनलाइन पेमेंट के लिए PhonePe ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं। फोन चोरी होने पर यूपीआई आईडी को ब्लॉक करने के लिए आपको कंपनी के कस्टमर केयर नंबर - 0806-8727-374 या 0226-8727-374 पर कॉल करना होगा। फोन करने पर कस्टमर केयर अधिकारी आप से पूरी डिटेल्स मांगेगा। आपकी ओर से दी गई डिटेल्स वेरिफाई करने के बाद फोनपे से आपकी यूपीआई आईडी ब्लॉक कर दिया जाएगा।

कैसे ब्लॉक करें गूगल पे यूपीआई आईडी?

सबसे पहले किसी फोन से 18004190157 नंबर डॉयल करें। इसके बाद कस्टमर केयर को पेटीएम अकाउंट ब्लॉक करने की जानकारी देनी होगी। एंड्रॉइड यूजर्स को गूगल फाइंड माय फनो को किसी पीसी या फिर फोन पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद गूगल पे के सारे डेटा को रिमोटली डिलीट करना होगा। इसके बाद आपका गूगल पे अकाउंट अस्थायी तौर पर ब्लॉक हो जाएगा। अगर आप iOS यूजर्स हैं, तो find my app और अन्य ऐपल अथॉराइज्ड टूल से सारा डेटा डिलीट करके गूगल पे अकाउंट ब्लॉक कर सकते हैं।

पेटीएम पर कैसे यूपीआई आईडी ब्लॉक करें?

अगर आप पेटीएम ऐप यूज करते हैं तो आपको अपनी यूपीआई आईडी (Paytm UPI ID) ब्लॉक करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 01204456456 पर कॉल करना होगा। जानकारी वेरिफाई करने के बाद कंपनी की तरफ से आपकी यूपीआई आईडी अस्थाई रूप से ब्लॉक कर दी जाएगी।

जानिए UPI क्या है और यह कैसे काम करता है?

UPI यानी यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस एक रियल टाइम पेमेंट सिस्टम होता है। इसकी मदद से एक बैंक अकाउंट से दूसरे बैंक अकाउंट में पैसा 24*7 ट्रांसफर किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करना बिल्कुल फ्री है। इसमें पैसे ट्रांसफर की कोई न्यूनतम राशि निर्धारित नहीं है। UPI के जरिए पैसे ट्रांसफर करने के लिए स्मार्टफोन में फोन पे, पेटीएम, गूगल पे, भीम ऐप जैसे पेमेंट ऐप होना जरूरी है, जो आपके बैंक अकाउंट से लिंक होना चाहिए। इसके बाद आप UPI ऐप्स का आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।

UPI One World: NCPI ने लॉन्च की UPI वन वर्ल्ड वॉलेट सर्विस, विदेशी पर्यटकों को मिलेगा फायदा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।