UPI ID: अगर आप भी गूगल पे, पेटीएम या फोन पे पर UPI का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (National Payments Corporation of India – NPCI) ने एक सर्कुलर जारी करते हुए कहा है कि जिन यूजर्स का UPI आईडी पिछले एक साल से इनएक्टिव है उसके जरिए आप 31 दिसंबर से कोई पेमेंट रिसीव नहीं कर सकते हैं।
NPCI एक एक नॉन प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन है, जो भारत का रिटेल पेमेंट और सेटलमेंट सिस्टम है। यानी फोनपे, गूगल पे और पेटीएम जैसे ऐप्स इसी के दिशा निर्देशों पर काम करते हैं। साथ ही किसी तरह के विवाद की स्थिति में भी NPCI अपनी मध्यस्थता निभाता है।
NPCI के सर्कुलर के मुताबिक, यूजर्स की सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए एक साल से इस्तेमाल ना की जाने वाली यूपीआई आईडी को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। दरअसल, कई बार यूजर्स बिना अपने पुराने नंबर को डीलिंक करके नई आईड बना लेते हैं। इससे लोग फ्रॉड के शिकार हो सकते हैं। ऐसे में NPCI की तरफ से पुरानी ID को बंद करने का निर्देश दिए गए हैं। वहीं यूजर्स के पुराने नंबर को किसी दूसरे को जारी किया जा सकता है। इससे फ्रॉड की आशंका बढ़ सकती है। यही वजह है कि पूरानी को आईडी को बंद करने का फैसला लिया गया है।
सुप्रीम कोर्ट ने दिया यह आदेश
वहीं सुप्रीम कोर्ट ने अपने हालिया फैसले में कहा है कि टेलिकॉम प्रोवाइडर कंपनियां 90 दिनों से डिएक्टिवेटेड नंबर को बंद कर सकती हैं। साथ ही वो नंबर किसी दूसरे यूजर्स को भी ट्रांसफर कर सकती हैं।