UPI Payment Charges: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India - RBI) UPI के जरिए किए जाने वाले पेमेंट पर चार्ज लगा सकता है। ऐसी खबर पिछले कुछ दिनों से चर्चा में थी। इस बीच वित्त मंत्रालय (Union Finance Ministry) ने राहत भरी जानकारी दी है। वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि सरकार UPI पेमेंट सर्विस पर किसी तरह का चार्ज (Charges on UPI Payment) लगाने पर विचार नहीं कर रही है।
