Portable Blender: देश में एक तरफ स्टार्टअप्स की लाइन लगी हुई है और सरकार की ओर से भी उन्हें बढ़ावा दिए जाने के लिए अलग-अलग कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ विदेशी कंपनियां भारत में कारोबार कर सके, इसके लिए भी सरकार ने कई कदम उठाए हैं, जिसके कारण विदेशी कंपनियां भारत के बड़े मार्केट को भुनाने में लगी हुई हैं। इसके साथ कई छोटी-बड़ी कंपनियां भारतीय बाजार में एंट्री भी ले रही हैं। इसमें अब एक नया नाम BlendJet भी शामिल हो गया है। साल 2017 से शुरू हुई कंपनी का दावा है कि उसके ग्राहक 195 देशों में मौजूद हैं।
अमेरिका स्थित पोर्टेबल ब्लेंडर ब्रॉन्ड ब्लेंडजेट ने भारतीय बाजार में हाल ही में एंट्री की है। कंपनी पूरे भारत में ग्राहकों को अपना BlendJet-2 पोर्टेबल ब्लेंडर पेश किया है। ब्लेंडजेट का दावा है कि भारतीय बाजार में उसके प्रवेश से उसे सबसे तेजी से बढ़ते बहुराष्ट्रीय डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (D2C) ब्रांडों में से एक बनने में मदद मिलेगी। कंपनी ने जानकारी दी की वह अगले 6 महीनों में अपनी बिक्री की मात्रा को तीन गुना बढ़ाने के लिए देश की आपूर्ति श्रृंखला और उपभोक्ता पहुंच का उपयोग करने की योजना बना रही है।
इस बीच कंपनी के सीईओ और को-फाउंडर Ryan Pamplin ने भारत में कंपनी के आगे के विजन को लेकर बातचीत की और उन्होंने बताया कि-
ब्लेंडजेट-2 अमेरिका में ऑनलाइन बिकने वाला नंबर 1 ब्लेंडर है और 30,000 से अधिक रिटेलर शॉप्स में सबसे ज्यादा बिकता है। हम वर्षों से दुनिया भर में फ्री शिपिंग की सुविधा दे रहे हैं। इससे मांग संबंधी पर्याप्त डेटा मिलता है। डेटा से हमें यह भी पता चलता है कि कहां लोकल लेवल पर परिचालन सेटअप के जरिये ग्राहकों को बेहतर सेवा दी जा सकती है। विशाल युवा आबादी, समृद्ध संस्कृति, अद्भुत भोजन और स्वास्थ्य मानसिकता के कारण भारत कभी भी-कहीं भी, सुविधाजनक और स्वस्थ भोजन विकल्प प्रदान करने के हमारे मिशन से पूरी तरह से मेल खाता है।
भारत की अनूठी संस्कृति को देखते हुए यहां के उपभोक्ताओं के व्यवहार को समझना हमारी टीम के लिए बड़ी चुनौती थी। सौभाग्य से, हमारे Director of International Growth राहुल धर्मराजन हैं, जो भारत में हमारे विस्तार का नेतृत्व कर रहे हैं, हमारे सीखने की गति बढ़ा रहे हैं और हमारी सफलता में योगदान दे रहे हैं। 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक की बिक्री और 70 प्लस पेटेंट के साथ हम वैश्विक बाजार में आगे हैं। लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के जुनून, इनोवेशन और बेहतरीन मार्केटिंग रणनीति के जरिये हमने इस बाजार को स्थापित किया है। हमें भारत में ब्लेंडजेट को नंबर वन बनाने और यहां लाखों लोगों के जीवन को बदलने के लिए जो भी निवेश करना होगा, वो करेंगे।
आइस-क्रशिंग पावर और सुविधा के मामले में ब्लेंडजेट-2 बाकी सबसे मीलों आगे है। हमने रिसर्च एंड डेवलेपमेंट में लाखों अमेरिकी डॉलर खर्च किए हैं और यह नजर आता है। जब आप ब्लेंडजेट को पकड़ते हैं और उसका उपयोग करते हैं, तो आप बता सकते हैं कि यह सबसे अलग है। हमने भारत में ब्लेंडजेट-2 की कीमत को कंट्रोल में रखा है। हम इसे बाकी दुनिया की तुलना में बहुत कम कीमत पर बेच रहे हैं।
भारतीय ग्राहकों के लिए रणनीति
हम संभावित ग्राहकों को कंटेंट, एड एवं रेसिपी वीडियो के साथ प्रॉपर तरीके से शिक्षित कर रहे हैं और उन्हें बता रहे हैं कि भारतीय परिप्रेक्ष्य में ब्लेंडजेट उनके बेहतर जीवन के लिए कितना जरूरी है। हम अपने विज्ञापन फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, गूगल पर तो चलाते ही हैं, साथ ही हम इसका अधिक-से-अधिक डिजिटल और पारंपरिक चैनलों पर विस्तार भी कर रहे हैं। इसके लिए हमने भारत के कुछ पॉपुलर इंफ्लुएंसर से साझेदारी भी की है।
हम पहले से ही भारत के लिए अपने अनुमानों को पार कर रहे हैं, यहां तक कि मांग पूरा करने के लिए हमें सामान एयरशिप करना पड़ा है। पहले वर्ष में हमारी बिक्री 10 करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगी। मुझे उम्मीद है कि हम कुछ ही वषों में 100 करोड़ रुपये वार्षिक बिक्री का आंकड़ा पार कर लेंगे।
हम अभी तक BlendJet की खुद की वेबसाइट के माध्यम से सीधे उपभोक्ता को अपने प्रॉडक्ट बेचते हैं, लेकिन जैसे-जैसे हम विकसित हुए हैं, हम दुनिया भर में अमेरिका सहित दर्जनों देशों के लगभग हर प्रमुख खुदरा विक्रेता के लिए ओमनी-चैनल ब्रांड बने हुए हैं। हम ग्राहक से पर्सनल संबंधों को बहुत महत्व देते हैं, इसलिए हम दूसरे ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों से दूर रहना चाहते हैं, लेकिन खुदरा विक्रेताओं के साथ इसे लॉन्च करने के लिए उत्साहित हैं जो भारत में अधिक उपभोक्ताओं को ब्लेंडजेट के बारे में जानने का मौका देंगे।
ब्लेंडजेट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि लोग इसे पारंपरिक ब्लेंडर की तुलना में कहीं अधिक बार उपयोग करते हैं। साथ ही पोर्टेबल होने के कारण इसे कहीं भी ले जाना भी आसान होता है। औसत ग्राहक इसे प्रतिदिन कम-से-कम एक या अधिक बार उपयोग करता है, जो पारंपरिक ब्लेंडर से 10 गुना अधिक है। पेटेंटेड टर्बो जेट तकनीक की बदौलत यह फ्रोजन फ्रूट और बर्फ तक को क्रश करने के लिए पर्याप्त शक्तिशाली है। ब्लेंडजेट-2 यूएसबी-सी रिचार्जेबल है, जो केवल एक घंटे की चार्जिंग के साथ कम से कम 15 ब्लेंड देता है।